Free Fire Max में V-बैज क्या है?

गेम के अंदर V-बैज क्या है? (Image via Garena)
गेम के अंदर V-बैज क्या है? (Image via Garena)

V-Badge : बैटल रॉयल गेमिंग कम्युनिटी में Free Fire Max टाइटल सबसे प्रसिद्ध गेम है। इस गेम के डेवेलपर खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले ग्राफिक्स और कॉस्मेटिक फीचर्स प्रदान करता है। इस बैटल रॉयल में V-बैज आइटम सबसे अनोखा है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में V-बैज क्या है?, पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire Max में V-बैज क्या है?

Free Fire Max में V-बैज खिलाड़ियों को अनेक फायदे प्रदान करता है। ये खासकर प्रोफेशनल प्लेयर्स और यूट्यूबर्स के लिए बनाया गया है। गरेना LAN इवेंट ऑर्गेनाइज करता है तो वो प्रोफाइल को फायदा प्रदान करता है। हालांकि, V-बैज को पाने के लिए हर कोई आवेदन कर सकते हैं। उसके लिए खिलाड़ियों को जरूरते पूरी करनी पड़ती है। यहां पर फायदे और जरुते दी गई है:

जरूरते क्या है? (Image via Garena)
जरूरते क्या है? (Image via Garena)
  • यूट्यूब चैनल पर 100K सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
  • आखिरी 30 दिन में कुल 80% कंटेंट फ्री फायर मैक्स का होना चाहिए।
  • 30 दिन में चैनल पर कम-से-कम 300K व्यूज होना चाहिए।
  • चैनल पर खिलाड़ियों के क्वालिटी वाला कंटेंट होना चाहिए।
  • बढ़िया, आकर्षक और अनोखा कंटेंट होना अपलोड होना चाहिए, जो प्राइवसी और पॉलिसी को हार्म नहीं करता हो।
  • इस कार्य को प्लेयर्स पैशन की तरह फॉलो करें।
Ad

V-बैज प्राप्त होने के बाद में खिलाड़ियों को काफी फायदे भी होते हैं। यहां पर फायदे की जानकारी दी गई है:

V-बैज फायदे (Image via Garena)
V-बैज फायदे (Image via Garena)
  • गेम के अंदर मुफ्त इनाम और कस्टम रूम कार्ड के साथ डायमंड्स मिलते हैं।
  • यूजर्स को एडवांस सर्वर का एक्सेस मिलेगा।
  • सोशल मिडिया एकाउंट पर V-बैज का लोगो मिलेगा।
  • गिव-वे के कोड्स मिलते हैं।
  • गेमर्स आसानी से टीम के साथ बातचीत कर सकते हैं।
  • ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जुड़ने का अनोखा फीचर्स मिलता है।
  • एक्सक्लूसिव मर्चेंडिश मिलने वाली है।
  • आधिकारिक टीम से बातचीत करने का मौका मिलता है।
Ad

Free Fire Max में पार्टनर प्रोग्राम में जाकर आवेदन कैसे करें?

V-बैज के लिए आवेदन कैसे करें (Image via Garena)
V-बैज के लिए आवेदन कैसे करें (Image via Garena)

गेमर्स V-बैज को प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: खिलाड़ियों को पार्टनर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अप्लाई बटन पर टच करने के बाद में फॉर्म खुल जाएगा।
  • स्टेप 2: महत्वपूर्ण जानकारी को डालना होगा। जैसे नेम, चैनल नाम, लिंक, सब्सक्राइबर्स काउंट और अन्य डिटेल्स होंगी।
  • स्टेप 3: आईडी को भी जोड़ना होगा। उसके बाद में फॉर्म को सबमिट करें।
  • गरेना के द्वारा चयनित होने पर ईमेल के द्वारा प्रतिक्रिया भेजी जाएगी।
Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications