Free Fire MAX के अक्टूबर 2023 के Booyah Pass की कीमत क्या है और इसे कैसे खरीदें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने Booyah Pass रिलीज किया जाता है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 का पास आ गया है और इसकी थीम पानी के अंदर के जीवन पर आधारित है। आपको यहां पर कई बेहतरीन आयटम्स देखने को मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि प्रीमियम पास की तरह मुफ्त पास में भी कुछ आकर्षक इनामों को जोड़ा गया है। कई लोग पास लेना चाहते होंगे और इसी वजह से इस आर्टिकल में हम नए Booyah Pass की कीमत और खरीदने के तरीके के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में अक्टूबर 2023 के Booyah Pass की कीमत क्या है?

अक्टूबर 2023 के Booyah Pass की कीमत ठीक है (Image via Garena)
अक्टूबर 2023 के Booyah Pass की कीमत ठीक है (Image via Garena)

इस गेम में दो तरह के पास होते हैं, एक मुफ्त वाला और एक प्रीमियम वाला। हालांकि, प्रीमियम में भी दो भाग होते हैं। Booyah Pass का प्रीमियम वर्जन 499 डायमंड्स का है और दूसरी ओर प्रीमियम प्लस वर्जन की कीमत 999 डायमंड्स हैं। आपको बता दें कि प्लस वर्जन में आपको 50 अधिक BP लेवल मिल जाती है और आप 200 लेवल पर आयटम्स को दोबारा भी हासिल कर पाएंगे।


Free Fire MAX में Booyah Pass किस तरह से खरीदें?

आपको अपग्रेड के बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)
आपको अपग्रेड के बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)

Booyah Pass खरीदना बहुत ज्यादा आसान है। कुछ ही स्टेप्स का पालन करना होगा और अक्टूबर 2023 का पास आपका हो जाएगा:

  • स्टेप 1: इस बैटल रॉयल गेम को खोलें और Booyah Pass के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: अपग्रेड के बटन पर क्लिक करें और आपको दो तरह के Booyah Pass मिलेंगे।
  • स्टेप 3: आप अपनी पसंद से किसी एक पास को चुनें और कन्फर्म करके पेमेंट करें।

पास तुरंत ही अकाउंट के साथ जुड़ जाएगा और फिर आप बेहतरीन आयटम्स को आसानी से हासिल कर पाएंगे।

App download animated image Get the free App now