Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर को कब रिलीज किया जाएगा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में एडवांस सर्वर्स को काफी पसंद किया जाता है। अपडेट को रिलीज करने से पहले एडवांस सर्वर को टेस्टिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें ढेरों जबरदस्त फीचर्स रहते हैं और आप इन्हें अन्य खिलाड़ियों से काफी पहले ही ट्राय कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम OB43 वर्जन के एडवांस सर्वर को कब रिलीज किया जाएगा, उसके बारे में जानने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर की कब रिलीज किया जाएगा?

एडवांस सर्वर को जनवरी 2024 की शुरुआत में आया जा सकता है (Image via Garena)
एडवांस सर्वर को जनवरी 2024 की शुरुआत में आया जा सकता है (Image via Garena)

एडवांस सर्वर को काफी समय पहले से लाया जा रहा है। यह अमूमन मुख्य अपडेट से दो हफ्तों पहले रिलीज किया जाता है। इसमें आने वाले नए फीचर्स की झलक रहती है। कई लोग इस चीज़ को देखकर आकर्षित होते हैं, क्योंकि नए फीचर्स को सबसे पहले टेस्ट करने का विकल्प दिया जाता है।

Ad

Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक रूप से ऐलान देखने को नहीं मिला है। इसके बावजूद उम्मीद लगाई जा रही है कि यह वर्जन 7 जनवरी 2024 को लाया जा सकता है। इसी बीच टेस्टिंग सर्वर संभावित तौर पर सिर्फ एक हफ्ते के लिए रह सकती है। हमेशा से इतना ही समय दिया जाता है और यही चीज़ नए सर्वर के साथ आ सकती है।

एडवांस सर्वर रिलीज होते ही आप उसे डाउनलोड कर पाएंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद सबसे पहले आपको रजिस्टर करना होगा। एडवांस सर्वर को रिलीज करने से कुछ दिनों पहले ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। एडवांस सर्वर के लिए Garena ने आधिकारिक वेबसाइट बनाई है और वहां आपके गेम से लिंक अकाउंट द्वारा लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप रजिस्टर कर पाएंगे। रजिस्टर करना जरुरी है, क्योंकि आपको एक्टिवेशन कोड मिलता है, जिससे आप इस सर्वर में एंट्री कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications