Free Fire MAX में नए Ryden कैरेक्टर की ताकत क्या है और इसे किस तरह उपयोग किया जा सकता है?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB43 अपडेट के साथ Ryden कैरेक्टर को जोड़ा गया है। कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। इस कैरेक्टर द्वारा खिलाड़ी काफी फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Ryden को किस तरह से उपयोग करने पर सबसे ज्यादा फायदा होगा।

Ad

Free Fire MAX के Ryden कैरेक्टर की ताकत क्या है?

Ryden कैरेक्टर (Image via Garena)
Ryden कैरेक्टर (Image via Garena)

डेवलपर्स के अनुसार Ryden एक 16 साल का जीनियस बच्चा है, जिसने जीत दर्ज करने के लिए एक अलग तरह का आविष्कार किया है। Ryden कैरेक्टर के पास Spider Trap नाम की ताकत है। इसकी मदद से जिस भी विरोधी को वो पहले स्पॉट करता है, उसे स्पाइडर का जाल फेंकते हुए पकड़ लेता है। इससे विरोधी धीमा हो जाता है और प्रति सेकेंड 10 HP गंवाता है। इसका इफेक्ट 3 सेकेंड्स के लिए रहता है। आपको बता दें कि निकली हुई स्पाइडर 30 सेकेंड्स के लिए रहती है। साथ ही इस कैरेक्टर का कूलडाउन 75 सेकेंड्स है, जो एक अच्छी चीज़ है।

Ad

Ryden कैरेक्टर का गेम में सबसे अच्छा उपयोग कैसे करें?

youtube-cover
Ad

नीचे दिए गए तरीकों से आप Free Fire MAX में Ryden कैरेक्टर का सबसे अच्छा उपयोग कर सकते हैं:

1) विरोधियों को फ्रैग ग्रेनेड द्वारा धराशाई करने के लिए

Ryden के स्पाइडर से विरोधी की स्पीड कम हो जाती है। इसी के चलते आप ग्रेनेड द्वारा विरोधी को धराशाई कर सकते हैं। आप तुरंत फ्रैग को फेंक सकते हैं और धीमी मूवमेंट के चलते विरोधी नॉक हो सकता है। कई बार मिशन्स होते हैं और ग्रेनेड से आपको कुछ किल्स निकालने होते हैं। यह कैरेक्टर उसमें आपको फायदा करा सकता है। इस कैरेक्टर को Moco, Alvaro और Nikita के साथ पेयर किया जा सकता है।


2) शांत तरीके से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए

शांत तरीके से खेलने वाले प्लेयर Ryden को Nikita, Luna और Jota कैरेक्टर के साथ जोड़ सकते हैं। इसकी मदद से आप विरोधियों को तुरंत पकड़ सकते हैं और उसे आराम से मार सकते हैं। कई लोगों की स्किल उतनी बेहतर नहीं होती है और निशाना लगाने में दिक्कत आती है। उनके लिए यह कैरेक्टर फायदेमंद रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications