Sigma Battle Royale क्या है और यह Free Fire MAX से किस तरह मिलता-जुलता है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के फैंस में पिछले कुछ समय से नया बैटल रॉयल गेम Sigma चर्चा का विषय बना हुआ है। कई सारे लोग इस नए गेम को "Free Fire Lite" की तरह देख रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि दोनों के फीचर्स एक-जैसे हैं। साथ ही ग्राफिक्स भी लगभग वैसे ही हैं, बस थोड़ी क्वालिटी कम कर दी गई है।

Ad

Sigma Battle Royale गेम को असल में Studio Arm Private Limited ने बनाया है। इस गेम का साइज 280 MB है और इसके ग्राफिक्स कार्टून की तरह है। आपको बता दें कि यह गेम थोड़े समय तक प्ले स्टोर पर उपलब्ध था और इसे 5 लाख बार डाउनलोड भी कर लिया गया था। बाद में गूगल ने इसे हटा दिया।


Sigma की Free Fire MAX से काफी समानताएं हैं, इसी वजह से गेम को हटाया गया है

गूगल प्ले स्टोर से Sigma को हटा दिया गया है (Image via YouTube / Nipser)
गूगल प्ले स्टोर से Sigma को हटा दिया गया है (Image via YouTube / Nipser)

यह नया बैटल रॉयल गेम असल में ज्यादातर लोगों को Garena के Free Fire की कॉपी लग रहा था। खबरों के अनुसार यही कारण था, जिसकी वजह से गेम को हटाया गया। इसने एक तरह से गूगल की Developer Program Policy का उलंघन किया है। इसी कारण शायद गेम को स्टोर से हटा दिया गया। देखा जाए तो यह जरूर ही एक अच्छी चीज़ है क्योंकि इससे Garena के डेवलपर्स को नुकसान होता है।

Ad
Free Fire और Sigma दोनों ही गूगल प्ले पर नहीं है (Image via Sportskeeda)
Free Fire और Sigma दोनों ही गूगल प्ले पर नहीं है (Image via Sportskeeda)

कई सारे यूट्यूबर Sigma पर वीडियो जरूर बना रहे हैं। हालांकि, आपको इस गेम से जरूर दूर रहना चाहिए। अगर आप किसी ऐसी जगह से गेम को डाउनलोड करते हैं, जिसपर भरोसा नहीं किया जा सकता, तो फिर डाटा की सिक्योरिटी को नुकसान पहुंच सकता है। देखा जाए तो गूगल प्ले की टर्म्स पर यह गेम खरा नहीं उतरा और इसी कारण हटा दिया गया।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications