Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB42 अपडेट आ गया है। यह साल का पांचवां बड़ा अपडेट है और आप इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट के साथ ढेरों नए फीचर्स आए हैं। गेम अब पहले से बेहतर हो गया है। इस आर्टिकल में हम गेम के OB42 अपडेट का साइज और डाउनलोड करने के आसान तरीके पर एक नज़र डालने वाले हैं।
Free Fire MAX के OB42 अपडेट की डाउनलोड लिंक और इंस्टॉल करने का तरीका
APK फाइल आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपको इसे सीधा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। नीचे आपको तरीका मिल जाएगा:
स्टेप 1: आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधा गूगल प्ले स्टोर में गेम के पेज पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप 2: आपको अपडेट या इंस्टॉल का बटन दिखेगा, आपको उसपर क्लिक करना होगा। डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
स्टेप 3: इंस्टॉल होने के बाद आपको गेम खोलना है और फिर अकाउंट द्वारा लॉगिन करना होगा। आप नए फीचर्स को आसानी से टेस्ट कर सकते हैं।
Free Fire MAX के OB42 अपडेट का साइज
OB42 अपडेट का साइज गूगल प्ले स्टोर पर 195 MB है। अगर आप गेम को शुरुआत से इंस्टॉल करते हैं, तो फिर इस ऐप का साइज 415 MB रहेगा। आपको बता दें कि ऐप स्टोर पर गेम का साइज नए अपडेट के बाद 1.5 GB है। आपको बता दें कि इन दोनों के डाउनलोड साइज में रिसोर्स पैक्स शामिल नहीं हैं। आपको गेम को डाउनलोड करने के बाद अंदर जाकर इन्हें इंस्टॉल करना होगा और ऐसे में आपको फोन में ज्यादा साइज की जरूरत होगी। अपडेट करने से पहले डिवाइस की स्टोरेज जरूर चेक करें।