Free Fire भारत में कब बैन हुआ था और इसकी वापसी कब तक हो सकती है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire: फ्री फायर (Free Fire) को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। इस गेम के दो वर्जन थे। मुख्य वर्जन Free Fire था और इसका एक मैक्स वर्जन भी मौजूद है। Free Fire के बैन होने के बाद MAX वर्जन में कई बदलाव देखने को मिले और अभी यह भारत में एक्टिव है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire कब बैन हुआ था और इसकी कब तक वापसी हो सकती है।


Free Fire भारत से कब बैन हुआ था?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire सालों तक भारत में उपलब्ध था और इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। करोड़ों लोग इस गेम को खेलना पसंद करते थे। हालांकि, भारत सरकार ने पिछले साल 14 फरवरी को Free Fire समेत 54 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। इसके बाद यह गेम पूरी तरह से भारत से गायब है। हालांकि, डेवलपर्स ने एक अच्छा फैसला किया।

Free Fire का MAX वर्जन बैन नहीं हुआ था और यह भारत में उपलब्ध रहा। अभी भी यह गेम भारत में खेला और पसंद किया जाता है। इसी को डेवलपर्स ने Free Fire के मुख्य वर्जन की तरह बना दिया। इससे अभी के लिए भारतीय खिलाड़ियों को गेम का आनंद लेने में कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है।

Free Fire की भारत में कब तक वापसी हो सकती है?

फरवरी 2022 में बैन होने के बाद से ही Free Fire की वापसी को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आई हैं। हालांकि, अब लग रहा है कि कुछ महीनों में गेम की वापसी देखने को मिलेगी। Garena के एक्जिक्यूटिव के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से भारत में गेम की वापसी के चांस बढ़ रहे हैं। दरअसल, वो ईस्पोर्ट्स इवेंट्स के आयोजन से जुड़ी चीज़ों के लिए बातचीत करने आए थे। ऐसे में Garena की वापसी देखने को मिल सकती है।

App download animated image Get the free App now