Free Fire भारत में कब और किस कारण से बैन हुआ था? 

Free Fire ff.garena.com images
Free Fire ff.garena.com images

Free Fire Max को भारत में बहुत ही पसंद किया जाता है। Free Fire को भारत में बैन हुए बहुत समय हो गया है। अभी तक गेम की वापसी की लेकर कोई भी खबर नहीं आई है। कई लोगों ने थोड़े समय पहले ही इस गेम को खेलना शुरू किया है। इसी वजह से उनके मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से Free Fire को बैन किया गया था। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire कब बैन हुआ और किस कारण से भारतीय सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया।

Ad

Free Fire को भारत में कब और क्यों बैन किया गया?

Free Fire को भारत में रिलीज हुए कई साल हो गए थे। बहुत कम उम्र में इस गेम ने प्रशंसकों के दिल में जगह बना ली थी। इस गेम की सबसे अच्छी बात यह थी कि सस्ते और लो-एंड फोन्स के लिए बढ़िया था। बाद में इसका एक Max वर्जन भी रिलीज किया गया।

फरवरी 2022 में सभी के लिए बहुत ही बुरी खबर आई। दरअसल, Free Fire को 14 फरवरी को बैन कर दिया गया था। इसी के साथ 53 अन्य ऐप्स को भी हटा दिया गया था। इसका एक बड़ा कारण डाटा की सुरक्षा को बताया गया था। कई बार खबरें सामने आई थी कि शायद इस गेम की वापसी हो जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल पाया।

youtube-cover

बाद में भारतीय सर्वर पर Max वर्जन पर ज़्यादा ध्यान दिया गया और अब यह मुख्य वर्जन की तरह भारत में काम कर रहा है। आगे जाकर जरूर ही इस Free Fire की भारतीय सर्वर पर वापसी हो सकती है। हालांकि, इसके पहले गेम की डेवलपर्स Garena को कुछ बड़े कदम उठाकर बदलाव करने होंगे। PUBG Mobile ने BGMI के तौर पर वापसी की थी और उसी तरह Free Fire संभावित रूप से नए अवतार में वापसी कर सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications