Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर का अंत कब होगा?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में लगातार अपडेट आते हैं और इससे गेम में खिलाड़ियों की रुचि बनी रहती है। हर कुछ महीनों में बड़े अपडेट आते हैं और इसमें नए फीचर्स को जोड़ा जाता। साथ ही कुछ चीज़ों में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। नया अपडेट करीब है क्योंकि एडवांस सर्वर आ गया।

एडवांस सर्वर की शुरुआत 1 सितंबर 2022 से हुई थी और आधिकारिक वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि आज आखिरी दिन है। कुछ घंटों में इसका अंत देखने को मिल जाएगा।

आज के दिन ही Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर का अंत देखने को मिल जाएगा (Image via Garena)
आज के दिन ही Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर का अंत देखने को मिल जाएगा (Image via Garena)

इसका अर्थ है कि एडवांस सर्वर Garena जल्दी ही बंद करने वाला है और इसके बाद आप गेम का आनंद नहीं ले पाएंगे। साथ ही एडवांस सर्वर में की गई चीज़ें मुख्य वर्जन पर असर नहीं डालेगी और यह एक अच्छी चीज़ है।


Free Fire MAX में OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले फीचर्स

youtube-cover

आपको Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में ढेरों फीचर्स देखने को मिलेंगे:

  • मिस्ट्री कैरेक्टर: एक कैरेक्टर आने वाला है, जिसके पास Rebel Rush नाम की ताकत है।
  • Fang पेट: Fang पेट के पास Wolfpack Bond नाम की ताकत है।
  • Corrosion ग्रेनेड: यह एक नया ग्रेनेड है जिससे आप ग्लू वॉल को काउंटर कर सकते हैं।
  • Coin Clash मोड: इस मोड में आप कोइंस कलेक्ट करके मोड में चीज़ें खरीद सकते हैं।
  • गैलरी Gallery फीचर: इसमें अलग-अलग स्किन को अपने हिसाब से जमाया जा सकता है।
  • Airship: Airship में जबरदस्त लूट करती है और यह बैटल रॉयल मोड में आएगा।
  • Clash Squad मोड में बदलाव: विरोधी रेड कलर की आउटलाइन में नजर आएंगे। साथ ही Dome ग्रेनेड को जोड़ा जाएगा.
  • Social Island: Social Island की मदद से आप नए दोस्त बना पाएंगे।

नोट: यह सभी फीचर्स जो Free Fire MAX के एडवांस सर्वर में है, जरुरी नहीं है कि मुख्य वर्जन के फाइनल अपडेट में जरूर आएंगे। कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।.