Free Fire MAX का OB39 अपडेट किस तारीख को रिलीज होगा?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के अपडेट्स समय के साथ रिलीज होते रहते हैं। थोड़े समय पहले ही गेम में मुख्य अपडेट आया था और अब कुछ हफ्तों बाद फिर से अपडेट आएगा। हालांकि, इसमें समय है। पहले एडवांस सर्वर रिलीज होगा और इसके कुछ दिनों बाद OB39 अपडेट आ जाएगा। सभी के मन में सवाल होगा कि किस तारीख के करीब मुख्य अपडेट रिलीज होगा।

Free Fire MAX में OB39 अपडेट कब रिलीज होगा?

Free Fire MAX में डेवलपर्स अपडेट्स के साथ गेम को बेहतर बनाते हैं। साथ ही अपडेट्स के साथ गेम ने फीचर्स को जोड़ा जाता है और अब OB अपडेट अगले महीने आ सकता है। प्रसिद्ध डाटा माइनर PureLeaks OFC के अनुसार OB39 अपडेट संभावित रूप से 22 मार्च 2023 को रिलीज किया जाने वाला है।

अंदाजा लगाया जा सकता है कि एडवांस सर्वर शायद मार्च के शुरुआती समय में आएगा। ध्यान रखें कि अभी तक आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं है। हालांकि, डाटा माइनर्स द्वारा दी गई जानकारी अमूमन सही ही साबित होती है। ऐसे में यह उम्मीद लगाना गलत नहीं होगा कि शायद अपडेट की रिलीज डेट यही है।

youtube-cover

अमूमन क्लैश स्क्वाड मोड के रैंक सीजन के अंत के साथ गेम में अपडेट रिलीज होता है। क्लैश स्क्वाड के नए रैंक सीजन के साथ कुछ फीचर्स भी गेम में जुड़ जाते हैं। हर अपडेट में एक कैरेक्टर और पेट आता है। यह अपडेट मोड्स लेकर आता है और कैरेक्टर्स की ताकत में भी अमूमन चेंज होते हैं। साथ ही गन्स के स्टैट्स भी बदलते हैं और कुछ गन्स को रिलीज किया जाता है।

उस हिसाब से देखा जाए तो यह अपडेट्स अहम रहते हैं। Free Fire MAX में थोड़े समय के बाद एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगी और ऐसे में पता चल जाएगा कि डेवलपर्स ने OB39 अपडेट के लिए कमर कस ली है।

App download animated image Get the free App now