Free Fire MAX का OB41 अपडेट भारत में कब रिलीज किया जाएगा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए अपडेट्स आते रहते हैं। अभी OB40 अपडेट चल रहा है लेकिन इसका जल्द ही अंत देखने को मिलेगा। अब OB41 अपडेट को लेकर सभी के बीच ढेर सारा उत्साह है। आपको बता दें कि इसी के साथ गेम में कई सारे चेंज देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम OB41 अपडेट की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB41 अपडेट की भारत में रिलीज डेट क्या है?

नए फीचर्स आएंगे (Image via Garena)
नए फीचर्स आएंगे (Image via Garena)

Free Fire MAX के नए अपडेट की जानकारी खुद डेवलपर्स ने दे दी है। Garena ने बता दिया है कि OB41 अपडेट असल में 10 अगस्त 2023 को आएगा। इसका अर्थ है कि आप कल ही फैंस नए फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं। आपको बता दें कि बहुत समय से गेम की टेस्टिंग हो रही थी और अब आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलना अच्छी चीज़ है।

आपको बता दें कि हर बार मुख्य अपडेट आने के बाद मेंटेनेंस ब्रेक आता है लेकिन शायद इस बार कोई ब्रेक देखने को नहीं मिलेगा। इसका सीधा अर्थ है कि आप नए फीचर्स को आसानी से सीधा ट्राय कर पाएंगे। पिछली बार की तरह अभी भी सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 4 बजे के बीच यह अपडेट मिल सकता है।

Free Fire MAX के OB41 अपडेट को कैसे डाउनलोड किया जा सकेगा?

Free Fire MAX (Image Via Google Play Store)
Free Fire MAX (Image Via Google Play Store)

नया अपडेट जब आ जाएगा, तो फिर आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे अपडेट कर पाएंगे। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: अपने फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें और Free Fire MAX सर्च करें।

स्टेप 2: आधिकारिक गेम दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपको अपडेट का बटन मिल जाएगा, उसपर क्लिक करना होगा, थोड़े इंतजार के बाद गेम अपडेट हो जाएगा।

अगर आपके पास गेम नहीं है, तो फिर डाउनलोड करने पर सीधा नया वर्जन खुलेगा।

App download animated image Get the free App now