Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर का अंत कब देखने को मिलेगा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB43 एडवांस सर्वर शुरू हो गया है। जिन लोगों ने रजिस्टर किया था, वो आसानी से गेम को डाउनलोड कर सकते हैं और लॉगिन करते हुए नए फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं। कई लोगों को एडवांस सर्वर के रिलीज होने के बारे में पता चल गया होगा लेकिन उन्हें जरूर इसके अंत के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि OB43 एडवांस सर्वर का अंत कब देखने को मिलेगा।


Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर का अंत कब देखने को मिलेगा?

एडवांस सर्वर (Image via Garena)
एडवांस सर्वर (Image via Garena)

डेवलपर्स नए अपडेट से पहले अमूमन एडवांस सर्वर को रिलीज करते हैं। यहां खिलाड़ियों के पास नए फीचर्स को टेस्ट करने का सबसे अच्छा मौका रहता है। एडवांस सर्वर का आनंद लेने के लिए खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करना होता है। अगर आपने रजिस्ट्रेशन किया होगा, तो फिर आपको एक्टिवेशन कोड मिलेगा, उससे आप गेम खेल पाएंगे।

यह OB43 एडवांस सर्वर 5 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था। दो हफ्ते तक यह चलने वाला है। इस हिसाब से देखा जाए तो 19 जनवरी 2024 को इसका अंत देखने को मिल जाएगा। APK फाइल रिलीज की गई है और अगर आपने रजिस्टर किया है, तो फिर आप गेम जरूर खेल पाएंगे।

OB43 एडवांस सर्वर अन्य अपडेट्स के मुकाबले काफी ज्यादा अलग रहने वाला है। इस बार कुछ अहम फीचर्स को रिलीज किया जाने वाला है और इसी के चलते सर्वर द्वारा टेस्टिंग शुरू हो गई है। एडवांस सर्वर का ऐप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: Free Fire MAX में एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।

स्टेप 2: आपको लॉगिन करना है और इसके बाद एडवांस सर्वर की फाइल को डाउनलोड करें।

स्टेप 3: गेम को इंस्टॉल करने के बाद लॉगिन करें।

इसके बाद आप सर्वर का आनंद ले पाएंगे।

App download animated image Get the free App now