Free Fire MAX में OB42 का पैच अपडेट कब तक लॉन्च किया जाएगा? 

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB42 का एडवांस सर्वर चल रहा है। सभी प्लेयर्स एक्टिवेशन कोड की मदद से एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं और नए फीचर्स का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। यह एक्टिवेशन कोड एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर रजिस्टर करने पर मिलते हैं, जोकि डेवलपर्स के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को ईमेल के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। हालांकि, एडवांस सर्वर समाप्त होने के कुछ समय बाद पैच अपडेट को रिलीज कर दिया जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम OB42 का पैच अपडेट कब तक लॉन्च किया जाएगा, उस पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में OB42 का पैच अपडेट कब तक लॉन्च किया जाएगा?

OB42 एडवांस सर्वर (Image via Garena)
OB42 एडवांस सर्वर (Image via Garena)

OB42 एडवांस सर्वर 13 अक्टूबर 2023 से 27 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। इस समय के बीच में प्लेयर्स एक्टिवेशन कोड का उपयोग करके नए फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर ऐप मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके गेम के फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

Ad

आपको बता दें, एडवांस सर्वर समाप्त होने कुछ ही दिनों बाद डेवलपर्स के द्वारा पैच अपडेट रिलीज कर दिया जाता है। आप सभी प्लेयर्स लेटेस्ट अपडेट को गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और पैच अपडेट में जोड़े गए नए फीचर्स लाभ उठा सकते हैं। नया अपडेट आने पर खिलाड़ियों को फायदेमंद इवेंट्स भी मिलते हैं, जिसमें भाग लेकर मिशन्स को पूरे करके मुफ्त में रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर पाएंगे।

अभी तक पैच अपडेट को रिलीज करने को लेकर आधिकारिक रूप से तारीख का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हम सभी को अच्छे से जानकारी है कि डेवलपर्स एडवांस सर्वर समाप्त होने के बाद नए वर्जन को रिलीज कर देंगे। OB42 का पैच अपडेट खिलाड़ियों को अक्टूबर महीने के अंतिम या नंवबर महीने की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications