Free Fire Max में OB41 अपडेट का एडवांस सर्वर कब तक जोड़ा जाएगा? 

OB41 अपडेट का एडवांस सर्वर कब तक रिलीज होगा?
OB41 अपडेट का एडवांस सर्वर कब तक रिलीज होगा?

NEWS : Free Fire Max विश्व का लोक्रपिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। वर्तमान में फ्री फायर मैक्स को मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। हर दो महीने में ओपन बीटा का लेटेस्ट वर्जन जोड़ा जाता है। जिसके अनुसार इन-गेम कई बदलाव और अनोखे फीचर्स का समावेशन होता है।

Ad

हालांकि, इंटरनेट पर लिकर्स के अनुसार जानकारी मिल रही है, कि 1 अगस्त 2023 को OB41 अपडेट प्रस्तुत हो जाएगा। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB41 अपडेट का एडवांस सर्वर कब तक जोड़ा जाएगा?, पूरी जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire Max में OB41 अपडेट का एडवांस सर्वर कब तक जोड़ा जाएगा?

क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 19 (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 19 (Image via Garena)

Free Fire Max में गरेना के डेवेलपर एक कॉमन फैक्टर फॉलो करते हैं। इन-गेम OB का लेटेस्ट अपडेट क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन समाप्त होने के एक दिन पहले करते हैं। हालांकि, वर्तमान में गेम के अंदर क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 19 रनिंग पर है। जबकि वो 1 अगस्त को समाप्त होने वाला है। इसलिए, गेम के अंदर OB41 अपडेट गेम के अंदर अगस्त महीने के शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Ad

हालांकि, अभी तक OB41 अपडेट के एडवांस सर्वर की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। क्योंकि, हर पेच अपडेट से पहले इन-गेम एडवांस सर्वर देखने को मिलता है। इस सर्वर में सभी बदलाव और न्यू फीचर्स की जानकारी का खुलासा होता है।

अगर अनुमान लगाया जाता है तो इन-गेम खिलाड़ियों को OB41 अपडेट 14 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2023 के बीच में देखने को मिलने वाला है। हालांकि, हर बार की तरह एडवांस सर्वर पुरे एक महीने के लिए रिलीज किया जाता है। गेमर्स एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर गरेना एडवांस सर्वर का एक्टिवेशन कोड प्रदान करता है। उसके माध्यम अनुसार न्यू फीचर्स और बदलाव को एक्सेस कर सकते हैं। एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications