Free Fire Max में OB33 मेंटेनेंस ब्रेक कब तक खत्म होगा?

OB33 अपडेट मेंटेनेंस ब्रेक (Image Credit : Garena)
OB33 अपडेट मेंटेनेंस ब्रेक (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire के डेवेल्पर्स ने गेम के अंदर OB32 अपडेट को जनवरी 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके पश्चात डेवेल्पर्स दूसरे अपडेट OB33 की तैयारी में हैं। अधिकांश गेमर्स इस नए अपडेट का काफी समय पहले से इतंजार कर रहे हैं। हालांकि, डेवेल्पर्स इस अपडेट में काफी खास फीचर्स और अनोखा बदलाव करने वाले हैं। जैसे कैरेक्टर्स की एबिलिटी रिवर्क, पेट्स, गन और अन्य मोड्स आदि। दरअसल, पेच अपडेट शामिल होने से पहले इन-गेम मेंटेनेंस ब्रेक शामिल किया जाता है। इस ब्रेक के दौरान डेवेल्पर्स बग्स और अन्य चीजों को गेम के भीतर से हटाने का कार्य करते हैं। खैर, इस आर्टिकल हम Free Fire Max में OB33 मेंटेनेंस ब्रेक कब तक खत्म होगा, बताने वाले हैं।

Ad

Free Fire Max में OB33 मेंटेनेंस ब्रेक कब तक खत्म होगा?

गेमर्स मेंटेनेंस ब्रेक के बारे में बातचीत कर रहे हैं (Image Credit : Garena)
गेमर्स मेंटेनेंस ब्रेक के बारे में बातचीत कर रहे हैं (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire Max के डेवेल्पर्स प्रत्येक पेच अपडेट को पेश करने से पहले इन-गेम मेंटेनेंस ब्रेक शामिल करते हैं। इस ब्रेक के दौरान डेवेल्पर्स गेम के भीतर अनोखे और खास फीचर्स को जोड़ते हैं। इसके आलावा गेम के अंदर उपस्थित बग्स और अन्य समस्यांओं को दूर करते हैं। जिससे प्लेयर्स गेम खेलते समय किसी भी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करें।

Ad

डेवेल्पर्स के अनुसार फ्री फायर मैक्स में मेंटेनेंस ब्रेक आज यानि की 23 मार्च 2022 को सुबह 9:30AM से 5:30PM तक पेश होने वाला है। इस ब्रेक के दौरान डेवेल्पर्स की नजर अनोखे फीचर्स पर होने वाली है।

इन-गेम मेंटेनेंस ब्रेक समाप्त होने के पश्चात प्लेयर्स OB33 अपडेट को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और अनोखे कीचेर्स का मनोरंजन कर सकते हैं।


OB33 अपडेट में शामिल फीचर्स

फ्री फायर मैक्स के डेवेल्पर्स ने गेम के अंदर कुछ फीचर्स में बदलाव किया है जो नीचे जानकारी दी गई है।

youtube-cover

गरेना फ्री फायर मैक्स के स्टोर सेक्शन में अनेक ताकतवर और शक्तिशाली कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद है। गेमर्स अपनी इच्छा के अनुसार पात्र को परचेस कर सकते हैं। A124, Steffie, Rafael, और Nikita आदि। इन कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया गया है। इसके आलावा इन गन्स में भी चेंज हुआ है। जैसे XM8, AUG और UMP आदि।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications