Garena Free Fire में AWM को कहाँ ढूंढें?

 (Image Credits: MD COMEDY GAMING YT)
 (Image Credits: MD COMEDY GAMING YT)

Free Fire सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को हर कोई आसानी से छोटे फोन्स में भी चला सकता है। गेम में काफी तरह के हथियार मौजूद है लेकिन स्नाइपर राइफल को चलाने का मजा ही अलग है।

Ad

Free Fire में AWM को सबसे ताकतवर गन माना जा सकता है। इस गन में लॉन्ग रेंज और मिड रेंज के खिलाडी को किल्स करने की ताकत है। कई सारे प्रो प्लेयर्स इस गन को उपयोग करना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire में AWM को कहाँ ढूंढा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमूडा मैप में सोलो मोड के अंदर लैंडिंग की सबसे अच्छी 3 जगह


Garena Free Fire में AWM को कहाँ ढूंढें?

Image Credits: Jaum Gammer YT
Image Credits: Jaum Gammer YT

AWM गेम में सबसे कम मिलने वाली गन है। खिलाडी इसे सिर्फ एयरड्रॉप से हासिल कर सकते हैं। एयरड्रॉप की कोई भी फिक्स जगह नहीं है। वो जोन के किसी भी कोने में गिर जाता है और यहां पर स्नाइपर मिलने के चांस काफी अच्छे रहते हैं। AWM में खास तरह की गोलियां लगती हैं और इसके चलते गन को हमेशा ही सही समय पर उपयोग करना फायदेमंद रहता है।

Ad

इसी वजह से हर कोई इस गन को चलाते समय बुलेट्स बचाकर चलते हैं। इसके अलावा आप AWM स्नाइपर राइफल वाले खिलाडी को मारकर ही इस गन को लूट सकते हैं। AWM के सिर्फ एक शॉट से खिलाडी नॉकआउट और किल्स हो सकता है।

अगर आपको AWM नहीं मिलती हैं और आपको स्निपिंग पसंद है तो आप VSS या Kar98k का उपयोग भी कर सकते हैं। इन गन्स से भी आप आसानी से किल्स निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के नए एलीट पास में मुफ्त में मिलने वाले इनामों की जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications