Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हेडशॉट्स लगाने से जीत के चांस बढ़ जाते हैं। सिर पर सबसे ज्यादा डैमेज पड़ता है और इसी वजह से हमेशा ही हर कोई हेडशॉट लगाने की कोशिश करता है। फाइट्स के दौरान ऐसा करने से जीत लगभग तय हो जाती है। साथ ही कुल मिलाकर गेमप्ले बेहतर होता है। हालांकि, सही सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करके आप बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम सबसे बेहतर सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स क्या है?
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करना आसान है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/06/9472c-16876731253714-1920.jpg 1920w)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स सही होने से सिर्फ हेडशॉट्स लगाने में ही नहीं बल्कि मूवमेंट, स्मूथ स्क्रीन और अन्य चीज़ों के मामले में भी फायदा होगा। आपको नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करना है:
- जनरल - 100
- रेड डॉट - 90
- 2x स्कोप - 80
- 4x स्कोप - 70
- स्नाइपर स्कोप - 55
- फ्री लुक - 65
आपको इन सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद अपने डिवाइस के अनुसार थोड़ा आगे या पीछे करना पड़ सकता है।
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स किस तरह से बदल सकते हैं?
सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलना बहुत ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:
स्टेप 1 - गेम को शुरू करें और अकाउंट को लॉगिन करें।
स्टेप 2 - आपको सेटिंग्स के विकल्प पर जाना होगा।
स्टेप 3 - सेंसिटिविटी सेटिंग्स में जाना है और इसके बाद ऊपर बताई गई सेटिंग्स को अप्लाई करना है।
इन स्टेप्स को पालन करने के बाद आप सेटिंग्स को अप्लाई जरूर कर लेंगे। हालांकि, आपको इन्हें अपनाने में समय लगेगा और इसी वजह से आपको ट्रेनिंग ग्राउंड में लगातार अभ्यास करना चाहिए। इससे बहुत हद तक फायदा मिलेगा और कुछ दिनों में आपको नई सेटिंग्स की आदत हो जाएगी।