Free Fire MAX में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किन-किन सेटिंग्स में बदलाव करना चाहिए?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में बेहतर प्रदर्शन करने के आपको किल्स करने होते हैं और अंत तक सर्वाइव करना होता है। इससे ही आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीत पाएंगे। कई लोगों की सेटिंग्स उतनी बेहतर नहीं रहती है और इससे ही प्लेयर्स को फायदा नहीं मिलता है। सात ही अभ्यास की कमी से भी दिक्कत आती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में बेहतर सेटिंग्स के बारे में बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किन-किन सेटिंग्स में बदलाव करना चाहिए?

फ्रेम रेट

फ्रेम रेट ज्यादा होना चाहिए (Image via Garena)
फ्रेम रेट ज्यादा होना चाहिए (Image via Garena)

खिलाड़ियों को हमेशा ही फ्रेम रेट को ज्यादा रखना चाहिए। इससे गेम स्मूथ चलता है और खेलने में आसानी होती है। आप सेटिंग्स के अंदर डिस्प्ले के विकल्प में जाकर "High FPS" को हाई पर सेट कर सकते हैं। साथ ही ग्राफिक्स को कम रखना चाहिए।

Ad

कंट्रोल्स (HUD लेआउट)

youtube-cover
Ad

HUD हर किसी प्लेयर के लिए जरुरी चीज़ है। इससे ही खेलने के तरीके पर फर्क पड़ता है। कुछ लोग दो ऊँगली से खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, आप एक-साथ ज्यादा काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में 4 या 3 फिंगर सेटिंग अच्छा विकल्प रहेगी। इससे आप सही तरह से एक साथ कई चीज़ें कर पाएंगे। मूवमेंट स्किल्स के मामले में भी फायदा होगा। आपको कंट्रोल्स को अपने हिसाब से अरेंज करना चाहिए।


सेंसिटिविटी

हेडशॉट्स लगाने के लिए यह अच्छी सेटिंग्स रहेगी (Image via Garena)
हेडशॉट्स लगाने के लिए यह अच्छी सेटिंग्स रहेगी (Image via Garena)

हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स होना जरुरी है और हर रेंज के लिए अलग सेटिंग्स रहती है। कुछ स्कोप करीब के लिए उपयोग होते हैं, तो कुछ लॉन्ग रेंज के लिए। ऐसे में सेंसिटिविटी सेटिंग हर स्कोप की थोड़ी अलग हर सकती है। आप नीचे दी गई सेटिंग्स अप्लाई कर सकते हैं:

Ad
  1. जनरल: 96-100
  2. रेड डॉट: 92-96
  3. 2x स्कोप: 84-88
  4. 4x स्कोप: 57-61
  5. स्नाइपर स्कोप: 49-53
  6. फ्री लुक: 77-81

इन सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद आपको अभ्यास करना होगा। उससे ही फायदा मिलेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications