Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में कौन-सा पेट और कैरेक्टर आने वाला है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena Free Fire MAX में अपडेट्स आते हैं। हर अपडेट के साथ गेम में कैरेक्टर्स और पेट्स आते हैं। अभी एडवांस सर्वर चल रहा है और इसमें भी एक कैरेक्टर है। साथ ही एक पेट भी मौजूद है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले कैरेक्टर और पेट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले पेट और कैरेक्टर की पूरी जानकारी

मिस्ट्री कैरेक्टर (मेल)

यह एक जबरदस्त मिस्ट्री कैरेक्टर है (Image via Garena)
यह एक जबरदस्त मिस्ट्री कैरेक्टर है (Image via Garena)

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर में एक मिस्ट्री कैरेक्टर लाया गया है। इसके पास Rebel Rush नामा की ताकत है। इसकी मदद से आप जागे बहुत तेजी से बढ़ कस्ते हैं और यह सिर्फ कुछ सेकंड्स के लिए रह सकता है। इसका कूलडाउन 40 सेकंड्स का है।


पेट्स

गेम के अंदर Fang पेट है (Image via Garena)
गेम के अंदर Fang पेट है (Image via Garena)

Garena में हर बार नए पेट्स आते हैं और इस बार Fang पेट को जोड़ा गया है। असल में इसके पास Wolfpack Bond नाम की ताकत है। इसमें आप 10 EP या 5 HP दोनों में से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। अगर आपका टीममेट नॉक हो जाता है और HP फुल नहीं रहेगी, तो आपको HP मिल जाती है। अगर HP फुल है तो 10 EP मिल जाती है। इसका कूलडाउन 40 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर EP या HP के मामले में फायदा होगा।


एडवांस सर्वर का आनंद कैसे लें?

आपको एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी (Image via Sportskeeda)
आपको एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी (Image via Sportskeeda)

अभी भी Free Fire MAX का OB36 एडवांस सर्वर चल रहा है और खिलाड़ी रजिस्टर कर सकते हैं। एक्टिवेशन कोड रजिस्ट्रेशन के बाद मिलता है और इसकी मदद से ही लॉगिन किया जा सकता है। एडवांस सर्वर का अंत 8 सितंबर 2022 को होगा और अगर आपको अभी एक्टिवेशन कोड नहीं मिलता है, तो आप अगले अपडेट में ट्राय कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports