Free Fire MAX में अभी कौन-सा वर्जन चल रहा है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं और अलग-अलग वर्जन जुड़ते जाते हैं। हाल ही में नया अपडेट गेम में आया था और इसी के साथ कई बदलाव हुए। गेम में अभी तक 40 से भी ज्यादा अलग-अलग तरह के वर्जन रिलीज किए गए हैं। कई लोगों के मन में सवाल है कि अभी गेम में कौन-सा वर्जन चल रहा है।

Ad

Free Fire MAX में अभी कौन-सा OB वर्जन चल रहा है?

कई लोगों के मन में सवाल होगा कि डेवलपर्स अभी गेम में कौन-सा वर्जन चला रहे हैं। आपको बता दें कि अभी OB42 वर्जन चल रहा है। इसे हालिया अपडेट के द्वारा रिलीज किया गया है। यह अपडेट 31 अक्टूबर 2023 को आया था और अभी इसे ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस अपडेट के साथ गेम में थोड़े बदलाव देखने को मिले।

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

अपडेट आने का फायदा यह होता है कि गेम में बग्स और ग्लीच खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स बोर नहीं होते, क्योंकि लगातार चीज़ों को बेहतर किया जाता है। नए मोड्स को भी समय-समय पर लाया जाता है। इसके अलावा कैरेक्टर्स और पेट्स को जोड़ा जाता है। मौजूदा विकल्पों में भी चेंज किया जाता है।

Ad

कई बार गन्स के स्टैट्स बदलते हैं। साफ तौर पर डेवलपर्स हर तरह से गेम को ज्यादा बेहतर और आकर्षक बनाने का प्रयास करते हैं। अभी चल रहे OB42 वर्जन में नया Bermuda स्नो मैप जोड़ा गया था। इसके अलावा गन्स स्किन्स और कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव हुआ। बैटल रॉयल मैचों में ज़ोन रोटेशन के नए तरीके को शामिल किया गया।

डेवलपर्स ने Portal Go, वेंडिंग मशीन समेत अन्य चीज़ें शामिल की। गेम में नए कैरेक्टर की भी एंट्री हो गई। आपको बता दें कि यह अपडेट 2-3 महीनों तक रहेगा। इसके बाद नया OB43 वर्जन रिलीज कर दिया जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications