Free Fire MAX बैटल रॉयल गेम को किसने बनाया है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को पूरी दुनिया द्वारा खेला और पसंद किया जाता है। इस गेम को 2021 में लाया गया था। इसके पहले गेम के मुख्य वर्जन Free Fire को 2017 के अंत में रिलीज किया गया था। यह एंड्रॉइड और iOS के लिए लाया गया था। चार साल बाद MAX वर्जन आया। भारत में मुख्य वर्जन बैन है लेकिन Free Fire MAX अभी भी उपलब्ध है। कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस शानदार बैटल रॉयल गेम को किसने डेवलप किया है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX बैटल रॉयल गेम को किसने बनाया है?

इस बैटल रॉयल गेम को असल में 111dots Studio द्वारा तैयार किया है। साथ ही गेम को Garena ने पब्लिश किया है। यह वर्जन 2021 में लाया गया था। इसका मुख्य लक्ष्य असल में पहले वाले वर्जन के मुकाबले बेहतर ग्राफिक्स देना था। इसके अलावा साउंड इफेक्ट्स और लॉबी के मामले में भी सुधार आया।

सबसे अच्छी बात यह रही कि डेवलपर्स ने मैक्स और मुख्य वर्जन में एक ही आईडी से लॉगिन करने का विकल्प दिया था। इसके चलते दोनों ही वर्जन में एक जैसे आयटम्स, रैंक और लेवल नज़र आ सकते थे। भारत में फरवरी 2022 में Free Fire को बैन कर दिया गया और इसके साथ 56 अन्य ऐप्स भी हट गई। इन सभी चीज़ों के बीच MAX वर्जन भारत में बना रहा। यह वर्जन अभी भी लोगों द्वारा खेला जाता है।

youtube-cover

भारत में इसी वर्जन पर लगातार अपडेट्स को रिलीज किया जाता है और इसी पर इवेंट्स आते हैं। Garena लगातार कुछ महीनों में अपडेट्स को भी जारी करता है, जिससे गेम को पहले के मुकाबले बेहतर बनाया जा सके। Garena के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं क्योंकि डेवलपर्स ने भारत के लिए खास वर्जन बनाने का ऐलान किया था लेकिन अभी तक यह रिलीज नहीं हुआ है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications