Free Fire India को अभी तक रिलीज क्यों नहीं किया गया?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर मैक्स (Free Fire India) की वापसी का ऐलान काफी समय पहले हो गया था और रिलीज डेट भी आ गई थी। इसके बावजूद गेम की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया और अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। इस आर्टिकल में हम भारत के लिए खास तौर पर रिलीज किए जाने वाले भारतीय वर्जन को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire India को अभी तक देश में रिलीज क्यों नहीं किया गया?

Free Fire के भारत के लिए खास वर्जन को लाने की अफवाहें काफी समय से थी। 31 अगस्त को डेवलपर्स ने ऐलान किया कि भारत के लिए स्पेशल वर्जन को रिलीज किया जाने वाला है। उस समय 5 सितंबर 2023 को रिलीज डेट बताई गई थी। इसके अलावा एमएस धोनी ब्रांड एम्बेसडर बने थे और गेम में कुछ बदलाव होने वाले थे। फैंस का उत्साह बहुत ज्यादा था लेकिन आखिरी समय पर चीज़ों में बदलाव कर दिया गया।

youtube-cover
Ad

डेवलपर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाया और इसी के साथ बताया गया कि कुछ हफ्तों में गेम वापस आ जाएगा। अभी तक गेम की वापसी नहीं हुई है और साफ तौर पर सोशल मीडिया पर भी डेवलपर्स ने इस चीज़ से जुड़ी अपडेट्स देना बंद कर दिया है। भारत में फरवरी 2022 को Free Fire बैन हुआ था लेकिन MAX वर्जन उपलब्ध था। कई लोगों ने उसपर स्विच कर लिया।

बाद में बताया गया कि MAX वर्जन बंद हो जाएगा और भारत के लिए डेवलपर्स द्वारा Free Fire India नाम का खास वर्जन जारी किया जाएगा। समय के साथ अब इसे लेकर बनी हुई हाइप पूरी तरह से खत्म हो गई है। डेवलपर्स ने भारत से जुड़ी चीज़ें जोड़ने और कुछ आकर्षक बदलाव करने के लिए यह फैसला लिया था लेकिन अभी तक गेम को रिलीज नहीं किया जाना खराब चीज़ रही है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications