क्यों Free Fire Max में खिलाड़ियों को अनलिमिटेड डायमंड्स Mod APK का उपयोग करने से बचना चाहिए?

अनलिमिटेड डायमंड्स (Image via Garena)
अनलिमिटेड डायमंड्स (Image via Garena)

Mod APK : Free Fire Max दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के अंदर एक बार में कुल 50 प्लेयर्स मैदान पर लैंड करते हैं। ये एक सर्वाइव शूटर बैटल रॉयल गेम है। इसमें अनेक आइलैंड मिलते हैं। जहां गेमर्स लैंड करके अनोखा अनुभव ले सकते हैं। इसमें ताकतवर चीजों का उपयोग कर सकते हैं। जैसे गन्स, कैरेक्टर्स, पेट्स और अन्य आइटम।

डेवेलपर समय के आधारित कूल ऑउटफिट, इमोट्स और व्हीकल्स स्किन्स जोड़ते रहते हैं। हर कोई इन अद्भुद पोशाकें को खरीदना पसंद करता है। इन सभी इनाम को खरीदने के लिए डायमंड्स करेंसी को खर्च करना पड़ता है। चुनिंदा गेमर्स MOD APK का यूज करते हैं जो की गरेना के विरुद्ध माना जाता है।


क्यों Free Fire Max में खिलाड़ियों को अनलिमिटेड डायमंड्स Mod APK का उपयोग करने से बचना चाहिए?

गरेना ने आधिकारिक घोषणा की है कि अगर कोई भी प्लेयर्स थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है। वो पूरी तरह से गैरकानूनी होगा। सभी डायमंड Mod APK चीटिंग में शामिल होती है और ऐसा करना गरेना के नियम को तोडना होगा।

गरेना ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटमेंट जारी किया हुआ है कि अगर कोई भी गेमर्स अगर इन डायमंड Mod APK फाइल का उपयोग करते हैं तो गरेना उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर सकता है।

यहां पर गरेना का आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया हुआ है:

"Free Fire की प्राइवेसी और पॉलिसी चीटर्स के खिलाफ मजबूत बनाई गई है। वो उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर देंगे। अगर उस डिवाइस को चीटिंग के लिए यूज किया गया है तो उस डिवाइस में दोबारा न्यू अकाउंट बनाना होगा।"

Free Fire Max में हर वर्ष गरेना के डेवेलपर द्वारा लाखों अकाउंट बैन किए जाते हैं। अगर कोई भी प्लेयर्स Mod APK और अन्य फर्जी चीजों का उपयोग करते हैं। इस वजह से गरेना के डेवेलपर उन अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर देता है। ये अकाउंट बैन होने के बाद में दोबारा से अन-बैन नहीं किए जाते हैं। प्लेयर्स फर्जीं एप्लिकेशन और Mod ऐप्स का यूज करने से बचें।

Edited by Sawan E-Sports