Free Fire MAX को अनआधिकारिक सोर्स से क्यों डाउनलोड नहीं किया जाना चाहिए?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire और MAX वर्जन को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, भारत में Free Fire बैन है वहीं MAX वर्जन उपलब्ध है। दोनों ही गेमों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है लेकिन यह आधिकारिक ऐप स्टोर्स पर मौजूद नहीं है। इसी वजह से कई लोग अलग-अलग जगहों से डाउनलोड करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इससे नुकसान हो सकता है।


Free Fire को बाहर से डाउनलोड करने से अकाउंट बैन हो सकता है

इस सवाल का जवाब आधिकारिक तौर पर दिया जा चुका है (Image via Garena)
इस सवाल का जवाब आधिकारिक तौर पर दिया जा चुका है (Image via Garena)

बाहर से गेम को डाउनलोड करना एक गलत निर्णय रहेगा। डेवलपर्स ने "Anti-Hack" FAQ में इसका जवाब दिया है। दरअसल, एक सवाल किया गया था जिसमें लिखा था कि "क्या मैं Free Fire को अनऑफिशियल जगह से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका जवाब डेवलपर्स ने दिया,

"कृपया Free Fire को आधिकारिक ऐप सोर्स (iOS App Store, Google Play Store, Huawei AppGallery, Xiaomi App Store और Oppo App Market समेत हर रीजन के हिसाब से अलग स्टोर से डाउनलोड करें। आप ऐप्स को अनआधिकारिक सोर्स से डाउनलोड करें।"

आपको APK/OBB फाइल को किसी अन्य वेबसाइट से डाउनलोड करने से बचना चाहिए। यह Garena की पॉलिसी के खिलाफ है और इसी वजह से आपका अकाउंट बैन हो जाता है। गेम को लेकर काफी तगड़े नियम है और किसी भी तरह की चीटिंग के चलते गेम आपके अकाउंट को आधिकारिक तरीके से बैन कर सकता है। उन्होंने कहा,

"Free Fire की चीटिंग के खिलाफ काफी कड़ी पॉलिसी है। हम उनके अकाउंट चीटिंग के कारण हमेशा के लिए बैन कर देंगे। साथ ही जिन डिवाइस पर चीटिंग करके Free Fire को खेला गया है, वो डिवाइस भी बैन हो जाएगा, ताकि दूसरा अकाउंट बनाकर गेम नहीं खेला जा सके।"

देखा जाए तो आपको Free Fire MAX बाहर से डाउनलोड करने के बजाय MAX वर्जन खेलना चाहिए क्योंकि यह उपलब्ध है।

Edited by Ujjaval E-Sports