Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गेम को खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है। ग्लोबल वर्जन सालों से उपलब्ध रहा है और अभी दुनिया के ज्यादातर देशों में इस गेम को खेला जाता है। हालांकि, भारत में यह बैन है और अब अलग वर्जन लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या दूसरे देश के खिलाड़ी भी FFI को खेल पाएंगे। इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब जानने वाले हैं। क्या दूसरे देशों के खिलाड़ी रिलीज के बाद Free Fire India खेल पाएंगे? View this post on Instagram Instagram PostGarena ने पिछले महीने के अंत में ऐलान किया था कि Free Fire की भारत में वापसी होगी लेकिन इस बार खास वर्जन लाया जाएगा। डेवलपर्स ने आधिकारिक ऐलान में बताया था कि असल में भारत में आने वाला वर्जन खास रहेगा और इसमें कई सारे अलग-अलग फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है। इसी वजह से यह मुख्य वर्जन से अलग होगा। इसे भारतीय संस्कृति के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है और इसमें भारत से जुड़े ढेरों फीचर्स रहने वाले हैं। ऐसे में यह भारत के लिए ही उपलब्ध किया जाएगा। अन्य देशों के खिलाड़ियों के मन में सवाल होगा कि क्या वो भारत में आना वाला Free Fire का यह खास वर्जन खेल पाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि दूसरे देश के खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्ध नहीं होगा। डेवलपर्स ने खुद इस चीज़ की पुष्टि की है। View this post on Instagram Instagram Postअन्य देशों के खिलाड़ी जब गेम के रिलीज के बाद Free Fire India सर्च करेंगे, तो उन्हें ग्लोबल वर्जन ही मिलने वाला है। साथ ही जिन देशों में मुख्य वर्जन नहीं बल्कि MAX उपलब्ध है, वहां यह गेम नज़र आएगा। FFI सिर्फ भारत में मौजूद बैटल रॉयल प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।