Pardeep Narwal Big Record : प्रो कबड्डी लीग की जब भी बात होती है तो फिर सबसे पहला नाम फैंस के जेहन में परदीप नरवाल का आता है। परदीप नरवाल पीकेएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं और सबसे लोकप्रिय भी हैं। उनको जितनी शोहरत प्रो कबड्डी लीग से मिली है, उतनी शायद किसी दूसरे खिलाड़ी को मिली हो। हर एक फैन की जुबान पर केवल परदीप नरवाल का ही नाम रहता है। इसकी बड़ी वजह भी है। जिस तरह का प्रदर्शन परदीप नरवाल ने किया है, वो बहुत कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं, उनका टूटना बेहद मुश्किल है।इसी कड़ी में हम आपको परदीप नरवाल के तीन ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जिनका टूटना बहुत ही मुश्किल है।3.एक सीजन में सबसे ज्यादा 369 पॉइंट्स का रिकॉर्डपरदीप नरवाल का यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना लगभग असंभव है। परदीप ने यह कारनामा पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए पांचवें सीजन के दौरान किया था। उन्होंने अकेले एक ही सीजन में 369 पॉइंट्स लेने का रिकॉर्ड बना दिया था। इसी वजह से पटना ने उस सीजन का टाइटल अपने नाम किया था। अब परदीप नरवाल का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी तोड़ पाए। 300 पॉइंट्स तक पहुंचना ही प्लेयर्स के लिए अब मुश्किल हो रहा है तो फिर 369 तक कहां पहुंच पाएंगे।2.एक रेड में 8 पॉइंट का रिकॉर्डपरदीप नरवाल के नाम एक रेड में सबसे ज्यादा 8 पॉइंट लाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड भी पांचवें सीजन के दौरान ही बनाया था। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में परदीप नरवाल ने एक साथ छह खिलाड़ियों को आउट कर दिया और टोटल उन्हें 8 पॉइंट मिले थे। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।1.सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स का रिकॉर्डपरदीप नरवाल पीकेएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1800 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। उनके नाम टोटल 1801 रेड पॉइंट्स हैं। इसके बाद दूसरे पायदान पर मनिंदर सिंह हैं जिनके नाम 1528 रेड पॉइंट्स हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि मनिंदर सिंह अभी कितने पीछे हैं। परदीप नरवाल आने वाले सीजन में और भी पॉइंट्स लेंगे और ऐसे में उनके रिकॉर्ड तक पहुंचना काफी मुश्किल होगा। View this post on Instagram Instagram Post