Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 10वां सीजन इस समय चल रहा है और कई टीमों ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस बीच 10वें सीजन में अगर ज्यादा डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सिर्फ पटना पाइरेट्स के सचिन (35 पॉइंट) ने सबसे ज्यादा डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लिए हैं।
Pro Kabaddi League के सभी सीजन की अगर बात करें तो अभी तक 5 खिलाड़ियों ने 175 या उससे ज्यादा बार डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हासिल किये हैं।
आइये नज़र डालते हैं 3 खिलाड़ियों पर जिन्होंने Pro Kabaddi League में सबसे ज्यादा डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लिए हैं:
#3) परदीप नरवाल - 202 पॉइंट
![परदीप नरवाल - Pro Kabaddi League](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/4e7d2-16695330689260-1920.jpg 1920w)
Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल रेडर और डुबकी किंग परदीप नरवाल के नाम 170 मैचों में 202 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हैं। PKL में परदीप नरवाल ने अभी तक 170 मैचों में 1690 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें रिकॉर्ड 85 सुपर 10 शामिल हैं। Pro Kabaddi League में 2015 में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप इसके बाद पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने और फिलहाल वह यूपी योद्धाज के कप्तान हैं।
#2) दीपक निवास हूडा - 209 पॉइंट
![दीपक हूडा - Pro Kabaddi League](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2dfff-16695329211923-1920.jpg 1920w)
भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार दीपक हूडा ने Pro Kabaddi League में 157 मैचों में सबसे ज्यादा 209 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लिए हैं। PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेलने वाले दीपक हूडा ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 35 सुपर 10 की मदद से 1020 रेड पॉइंट लिए हैं और नौवें सीजन में वह 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में चौथे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, 10वें सीजन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और इसी वजह से अब वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
#1) सचिन तंवर - 230 पॉइंट
![सचिन - Pro Kabaddi League](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2c6d0-16695330442463-1920.jpg 1920w)
Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पटना पाइरेट्स की कप्तानी कर रहे सचिन तंवर के नाम 125 मैचों में 195 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हैं। प्रो कबड्डी लीग में सचिन ने अभी तक काफी प्रभावित किया है और उनके नाम फिलहाल 36 सुपर 10 की मदद से 933 रेड पॉइंट हैं। PKL के पांचवें सीजन में गुजरात फार्च्यूनजायंट्स का हिस्सा बनने वाले सचिन सीजन 8 सीजन से पटना पाइरेट्स की टीम में शामिल हैं।