3 खिलाड़ी जिन्होंने Pro Kabaddi League इतिहास में हासिल किए हैं सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स 

pro kabaddi league all time top 3 raiders most raid points featuring pardeep narwal
PKL में किन प्लेयर्स के नाम हैं सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स? (Photo Credit: X/@UpYoddhas, @Telugu_Titans)

Most Raid Points in PKL History- प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस दौरान Pro Kabaddi League इतिहास में कई ऐसे शानदार रेडर्स सामने आए हैं, जिन्होंने सीजन दर सीजन अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है। भारी संख्या में पॉइंट्स हासिल करने और रिकॉर्ड कायम करने के मद्देनजर कबड्डी को एक मायने में रेडर खिलाड़ियों का खेल भी कहा जाता रहा है।

PKL के 10 सालों के इतिहास में दर्शकों ने कई अनुभवी और युवा रेडर्स को पर मैट पर जलवा बिखेरते हुए देखा है। कुछ खिलाड़ी अब इस लीग को अलविदा कह चुके हैं, तो कई अभी भी निरंतरता के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 3 रेडर्स के बारे में।

Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स किन 3 खिलाड़ियों के हैं?

3. पवन सेहरावत (1189 पॉइंट्स)

Pro Kabaddi League सीजन 11 की नीलामी में तेलुगु टाइटंस द्वारा एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 1.725 करोड़ रुपए में खरीदे गए पवन सेहरावत PKL के 9वें और 10वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं। पवन सेहरावत PKL के छठे, सातवें और आठवें सीजन के बेस्ट रेडर भी रहे हैं। इसी के साथ PKL सीजन 6 में बेंगलुरु बुल्स की खिताबी जीत में पवन सेहरावत ने अहम योगदान निभाया था।

पवन सेहरावत ने Pro Kabaddi League करियर में 126 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1189 रेड पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इस दौरान पवन सेहरावत ने कुल 9.44 रेड पॉइंट्स प्रति मैच की दर से 34 सुपर रेड और 62 सुपर-10 किए हैं।

2. मनिंदर सिंह (1428 रेड पॉइंट्स)

Pro Kabaddi सीजन 11 में बंगाल वॉरियर्स ने रेडर मनिंदर सिंह को 1.15 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा है। मनिंदर सिंह ने PKL इतिहास में कुल 143 मैच खेलते हुए 1428 रेड पॉइंट्स हासिल अर्जित किए हैं। इसी के साथ 9.99 रेड पॉइंट्स प्रति मैच की दर से शानदार प्रदर्शन करते हुए मनिंदर सिंह ने कुल 72 सुपर-10 और 47 सुपर रेड लगाई हैं।

1. परदीप नरवाल (1690 पॉइंट्स)

Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल ने सीजन-3, 4 और 5 में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए टीम को लगातार खिताबी जीत दिलाई थी। इसी के साथ परदीप नरवाल PKL में कई बार बेस्ट रेडर भी बन चुके हैं। इस सीजन परदीप नरवाल बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिन्हें टीम ने 70 लाख रुपए में खरीदा है। PKL इतिहास में अनुभवी परदीप नरवाल ने कुल 170 मुकाबले खेलते हुए 75 सुपर रेड और 85 सुपर 10 की मदद से 1690 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now