3 युवा खिलाड़ी जो Pro Kabaddi League में पूरे कर सकते हैं 1000 रेड पॉइंट्स

आशु मलिक काफी जल्द इस आंकड़े को हासिल कर सकते हैं (Photo Credit - @DabangDelhiKC)
आशु मलिक काफी जल्द इस आंकड़े को हासिल कर सकते हैं (Photo Credit - @DabangDelhiKC)

3 Young Raiders Could Score 1000 Raid Points Pro Kabaddi League : प्रो कबड्डी लीग में रेडर्स का महत्व काफी ज्यादा होता है। एक रेडर अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखता है, क्योंकि एक रेड में वो कई सारे पॉइंट्स ला सकता है। पीकेएल इतिहास में अभी तक परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, अजय ठाकुर, मनिंदर सिंह, नवीन कुमार और पवन सेहरावत जैसे कई सारे जबरदस्त रेडर हुए हैं। कुछ रेडर्स तो ऐसे रहे हैं जो 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट्स भी अपने पीकेएल करियर में हासिल कर चुके हैं। जबकि कुछ रेडर्स इस आंकड़े को हासिल करने के करीब हैं।

Ad

हम आपको तीन ऐसे युवा रेडर्स के बारे में बताते हैं जो इस वक्त काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वो जल्द ही 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा भी हासिल कर सकते हैं।

3.नरेंद्र कंडोला (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज के युवा रेडर नरेंद्र कंडोला इस पीकेएल सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। नरेंद्र कंडोला ने अभी तक इस सीजन 7 मैच में 61 पॉइंट्स हासिल किए हैं। अगर उनके ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैच में 488 पॉइंट्स हासिल किए हैं। वो 500 से ज्यादा रेड पॉइंट्स इसी सीजन हासिल कर लेंगे। इसके बाद आगे चलकर 1000 रेड पॉइंट्स भी पूरे कर सकते हैं।

Ad

2.मंजीत (यू मुम्बा)

यू मुम्बा के युवा रेडर मंजीत भी 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा जल्द हासिल कर सकते हैं। मंजीत ने अपने पीकेएल करियर में अभी तक कुल मिलाकर 115 मैच खेले हैं, जिसमें 660 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। वो आसानी के साथ इसी सीजन 700 रेड पॉइंट्स को हासिल कर लेंगे और इसके अगले सीजन के दौरान उनके पास 1000 का आंकड़ा हासिल करने का बेहतरीन मौका रहेगा। इसके लिए उन्हें अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा।

1.आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

दबंग दिल्ली के आशु मलिक बहुत जल्द ही इस रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। इसकी वजह यह है कि वो लगातार काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सीजन वो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी थे और इस सीजन भी टॉप पर चल रहे हैं। मात्र 76 मैच में ही आशु मलिक ने 553 रेड पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। अगर वो इसी गति के साथ आगे बढ़ते रहे तो अगले सीजन तक वो भी 1000 रेड पॉइंट्स पीकेएल में अपने पूरे कर लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications