Pro Kabaddi 2017, सीजन 5: 5 कबड्डी खिलाड़ी जिन्हें कभी गिरफ्तार किया गया

कबड्डी की दुनिया में एक बेदर्द जगह भी है। खेल जितना बाहर से शानदार लगता है, कई मायनों में यह वास्तव में शानदार भी है, लेकिन असली दुनिया में हर किसी की अपनी समस्याएं हैं। हाल ही में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) ने कुछ कबड्डी खिलाड़ियों को नक़्शे पर लाकर और उन्हें कबड्डी की दुनिया का बड़ा स्टार बना दिया। कबड्डी विश्व कप एक अन्य माध्यम था, जिसके द्वारा प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा और उनकी प्रशंसा के साथ साथ उन्हें समर्थन दिया। पर इस परिदृश्य के पीछे की बात करें तो इन खिलाडियों के पीछे की कहानी कुछ और ही कहती है। इस खेल के साथ वर्षों से अन्याय हुआ है क्योंकि इसकी अंतर्राष्ट्रीय मान्यता वास्तव में कभी रही ही नहीं है। राष्ट्रीय स्तर के कुछ खिलाडियों ने अपने शहरों और कस्बों की सीमाओं को लांघकर, बहुत संघर्ष किया है और वह आम तौर पर वापस लौटकर ग्राउंड पर आ गए हैं। ऐसा ग्राउंड जहां निष्ठापूर्ण गतिविधियों को आदर्श माना जाता है। जब आप इनमें से कुछ कबड्डी खिलाड़ी द्वारा किए गए जघन्य कृत्यों पर नजर डालते हैं, तो यह बहुत बड़ा हो सकता है, कि कुछ खिलाड़ी राक्षस से कम नहीं है। आइये हम नजर डालते है उन 5 खिलाडियों पर, जिन्हें कभी गिरफ्तार किया गया है: #5 शनि देव शनि देव एक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था, वह अपने खेल के लिए अपने गाँव में सम्मानित था और उसे खेल में अपने प्रदर्शन के आधार पर काफ़ी मौके मिले, शनि एक समय में कबड्डी का जाना पहचाना नाम था। हालांकि, शनि 2010 में एक गिरोह में शामिल हुआ और यही वह जगह है जहां उसके लिए समस्याएं शुरू हो गयी। उनके छोटे भाई सुखविंदर सिंह की रोहतक के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शनि ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए 8 लोगों को मार दिया। और फिर ये खिलाड़ी जुर्म के दलदल में फंस गया। शनि देव 2014 में गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। #4 बलराज सिंह पुलिस ने स्थानीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी राजू कट्टा (उपनाम) को पिछले साल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाके से हेरोइन तस्करी रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस कबड्डी खिलाड़ी का वास्तविक नाम बलराज सिंह था और उसने अपने गांव में एक मवेशी खलिहान में छह किलोग्राम हेरोइन छुपाकर रखी हुई थी जो बरामद हो गयी। पुलिस के मुताबिक एक कबड्डी खिलाड़ी होने के अलावा बलराज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का तस्कर है, जो "बीएसएफ सैनिकों की मदद से" भारत-पाक सीमा से "बड़ी मात्रा में हेरोइन" की तस्करी करता था। #3 सुखमीत सिंह और सरबजीत सिंह पेशेवर कबड्डी खिलाड़ियों सुखमीत सिंह और सरबजीत सिंह को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गुरुदेव सिंह 70 वर्षीय की हत्या करने के बाद पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस रिपोर्टों में पुष्टि की गई कि जब हत्या हुई थी तो हमलावर नशे की स्थिति में थे। गिरफ्तार की गयी इस जोड़ी ने बताया कि यह हत्या गुरुदेव सिंह की दुकान में हुई थी उनसे एलो वेरा जेल की एक बोतल के लिए अनुरोध किया था। गुरुदेव सिंह ने उनकी बात नहीं मानी और अधिक पीने के लिए उन्हें डांटा, गुस्से में आकर इन दोनों ने दुकानदार पर हमला किया, भाग निकले। और गुरुदेव सिंह की अस्पताल पहुंचने के बाद चोटों के कारण मौत हो गई। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। #2 काशिलिंग आडके काशिलिंग आडके काशिलिंग आडके का नाम विवादों में तब आया जब उनके खिलाफ एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज की। आडके कबड्डी की दुनिया के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है, यहां तक कि इस सीजन में दबंग दिल्ली के साथ पीकेएल में खेल रहे है, उक्त महिला ने शिकायत की थी कि आडके ने उससे शादी करने के बहाने पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, और बुरे तरीकों से उसका इस्तेमाल किया। वह बताती है कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और आडके के साथ जब भी उसने अपने साथ यौन संबंध रखने से इनकार कर दिया, तब उसे मौत की धमकी दी गई थी। शिकायत के बाद, आडके को अदालत में पेश किया गया लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया। #1 रोहित कुमार रोहित कुमार शायद यह इस सूची में सबसे बड़ा कबड्डी नाम है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीकेएल के स्टार खिलाड़ी रोहित कुमार को पिछले साल उनके पिता के साथ गिरफ्तार किया गया था रोहित की पत्नी ललिता ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी, खुदखुशी के बाद ललिता का एक सुसाइड नोट और एक ऑडियो मैसेज भी मिला, जिसमें उसने रोहित और अपने ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बाद में इस रेडर को जमानत पर रिहा किया गया और उनकी भागीदारी के बारे में कुछ अटकलों के बाद यह सामने आया कि वह पीकेएल के पांचवें सीजन में भाग लेंगे। लेखक- सार्थक शर्मा अनुवादक- संकेत चौबे