Asian Games 2018: भारत के कबड्डी मुकाबलों का कार्यक्रम

इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से 2 सितम्बर तक एशियाई खेल हो रहे हैं। कबड्डी में भारतीय टीम ने हमेशा उम्दा खेल दिखाया है। इस खेल को 8वीं बार शामिल किया गया है। कबड्डी के मैच 19 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक खेले जाएंगे। 1990 में पहली बार एशिया कप में कबड्डी को शामिल किया गया था। इससे पहले दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों में प्रदर्शनी के तौर पर कबड्डी को शामिल किया गया था। भारतीय कबड्डी टीम ने कुल 9 गोल्ड मेडल अब तक जीते हैं। 7 बार पुरुष वर्ग और 2 बार महिला वर्ग में टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी का एक भी मुकाबला अभी तक नहीं हारा है। युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने के बाद भी टीम इंडिया की बादशाहत इस खेल में बरकरार है। कई देशों ने इस खेल को अपनाया है और विश्व में यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पुरुष वर्ग में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है जबकि महिला वर्ग में भी ग्रुप ए ही मिला है। ग्रुप विभाजन पुरुष वर्ग ग्रुप A: भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका ग्रुप B: इरान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, जापान, नेपाल, मलेशिया महिला वर्ग ग्रुप A: भारत, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, इंडोनेशिया। ग्रुप B: इरान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे भारत के मैचों का कार्यक्रम (समय भारत के अनुसार है)
भारतीय पुरुष टीम के मैच
दिन समय विपक्षी टीम
19 अगस्त 12:30 PM बांग्लादेश
19 अगस्त 5:30 PM श्रीलंका
20 अगस्त 2:30 PM दक्षिण कोरिया
21 अगस्त 3:30 PM थाईलैंड

भारतीय महिला टीम के मैच
दिन समय समय
19 अगस्त 7:30 AM जापान
20 अगस्त 9:10 AM थाईलैंड
21 अगस्त 7:30 AM श्रीलंका
21 अगस्त 10:50 AM इंडोनेशिया

23 अगस्त को महिला वर्ग के ग्रुप ए की विजेता टीम का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे नम्बर की टीम से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इसके बाद इसी दिन दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से ग्रुप बी की विजेता टीम का मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे नम्बर की टीम से होगा और दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी। 23 अगस्त को ही पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी महिला वर्ग की तर्ज पर होंगे। पहले मैच का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और दूसरे मैच का समय 4 बजकर 30 मिनट होगा। 24 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर महिला वर्ग का फाइनल और 3 बजकर 30 मिनट से पुरुष वर्ग का फाइनल खेला जाएगा।