भारतीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित गिरफ्तार, पिता ने भी किया आत्मसमर्पण

भारत के राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर रोहित कुमार को आज दिल्ली पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रोहित कुमार की पत्नी ने आत्म हत्या की थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि पत्नी की आत्म हत्या के बाद रोहित कुमार, उनके 51 वर्षीय पिता विजय सिंह और माता सुनीता पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार के पिता और उनकी माँ सुनीता दोनों ही रोहित की पत्नी पर दहेज़ मांगने का दबाव बनाते थे। जिसके बाद रोहित की पत्नी ने उनसे तंग आने के बाद फांसी पे लटककर आत्म हत्या कर ली थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार के पिता विजय सिंह ने अपने आपको आज नांगलोई के पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। इसके अलावा रोहित कुमार की माँ सुनीता पर भी दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि रोहित कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुंबई के कोलाबा इलाके से गिरफ्तार किया है। जहाँ वह इंडियन नेवी में काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रोहित कुमार को गिरफ़्तार करने के लिए हमने एक स्पेशल टीम बनाकर मुंबई भेजी थी। जिसकी बदौलत हमारी पुलिस टीम ने रोहित कुमार को आज सुबह मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से गुरुवार की शाम रोहित कुमार के घरवालों को पुलिस जांच के लिए सूचना भेजी गयी थी। जिसके बाद रोहित कुमार के घर पर ताला लगा पाया गया था। जिस वजह से उनके घर वाले पुलिस जाँच के लिए नहीं पहुँच सके थे। रोहित कुमार की 27 वर्षीय मृतक पत्नी ललिता की डेड बॉडी सोमवार को उनके कमरे में एक फंदे में लटकी मिली थी। आपको बता दें कि मृतक ललिता और रोहित कुमार की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। रोहित कुमार की मृतक पत्नी अपनी आत्म हत्या से पहले दो घंटे का एक ऑडियो नोट छोड़कर गयीं हैं। जिसमे मृतक ललिता ने अपने ससुराल वालों से कहा है कि अब मैं आप लोगों से हार चुकी हूँ और अब मैं ज्यादा जीना नहीं चाहती और अब मैं सभी से दूर जा रही हूँ। इस घटना के बाद रोहित कुमार और उनके घर वालों पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications