Kabaddi World Cup 2016: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 54-20 से बुरी तरह हराया, अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचे

भारत ने अहमदाबाद में खेले जा रहे कबड्डी विश्व कप के दूसरे दिन आज भारत ने पहले मैच में दक्षिण कोरिया से मिली हार से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया को 54-20 से बुरी तरह हराया। भारत की टीम आज शुरुआत से ही अटैक करते हुए दिखी और ऑस्ट्रेलिया की कमज़ोर टीम के सामने इसका कोई जवाब नहीं था। भारत की तरफ दीपक हूडा ने 6, परदीप नरवाल ने 5 और संदीप नरवाल ने 2 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेन्स में मंजीत छिल्लर ने एक बार फिर 5 अंक हासिल किये। उनके अलावा डिफेन्स में सुरजीत और संदीप नरवाल ने 2-2 अंक हासिल किये। भारत की टीम अब ग्रुप ए में 6 स्थान के साथ पहले स्थान पर पहुँच चुकी है। दक्षिण कोरिया की टीम लेकिन इस ग्रुप में टॉप पर रह सकती है। भारत का अगला मुकाबला अब 11 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा। कल ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया का सामना अर्जेंटीना से होगा। इसके अलावा ग्रुप बी में ईरान का सामना थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना जापान से होगा। मैच समाप्त और भारत ने यहाँ ऑस्ट्रेलिया को 54-20 से बुरी हरा दिया है, अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर पहुँच चुका है और कल के 1 अंक के अलावा आज उन्हें पूरे 5 अंक मिले आखिरी मिनट का खेल बाकी और भारत के पास 53-17 की बढ़त, किरण परमार का शानदार प्रदर्शन जारी है 38' किरण परमार का एक और सफल रेड और भारत अब 51-15 से आगे 36' ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर ऑल आउट, भारत ने चौथी बार विपक्षी को ऑल आउट किया और अब स्कोर भारत के पक्ष में 49-15 36' किरण परमार पहले ही रेड में सफल, भारत अब 46-14 से आगे और ऑस्ट्रेलिया फिर से ऑल आउट के करीब आखिरी 5 मिनट का खेल बाकी और क्या भारत 50 के ऊपर अंक हासिल कर पाएगा? 35' यहाँ राहुल चौधरी का जबरदस्त रेड और उन्होंने दो अंक हासिल किये, भारत अब 45-14 से आगे 34' अजय ठाकुर का एक और सफल रेड, भारत अब 43-14 से आगे 33' ऑस्ट्रेलिया को एक-एक मिल रहा है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, भारत अब 41-14 से आगे 31' राहुल चौधरी पहले ही रेड में दो अंक लेकर आये, भारत अब 41-12 से आगे मैच में अब सिर्फ 10 मिनट का खेल बाकि और भारत यहाँ 50 से ऊपर का स्कोर बनाने का प्रयास करेगी 29' एक बार फिर डू और डाई रेड में अजय ठाकुर सफल, भारत अब 39-11 से आगे 28' मैथ्यू ने यहाँ संदीप को अपने रेड में बाहर कर दिया, ऑस्ट्रेलिया को एक और अंक 28' संदीप नरवाल का रेड और यहाँ खाली रेड किया, स्कोर अभी भारत के पक्ष में 38-10 26' अजय ठाकुर को डू और डाई रेड में एक अंक बोनस पॉइंट मिला मैच में अब 15 मिनट का खेल बाकी और भारत अभी भी 28 अंकों की बढ़त के साथ मैच में काफी मजबूत स्थिति में, भारत 37-9 ऑस्ट्रेलिया 25' डू और डाई रेड में ब्राउन सफल हुए यहाँ, ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला 23' दीपक हूडा का शानदार रेड और उन्हें दो अंक मिले, भारत अब 37-8 से आगे और दीपक के अब मैच में 6 अंक 22' शार्प ने नितिन तोमर को आउट कर दिया, ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला 21' दूसरे हाफ के शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया मैच में तीसरी बार ऑल आउट, भारत अब 35-7 से आगे पहला हाफ समाप्त और भारत 32-7 से आगे, ऑस्ट्रेलिया को यहाँ अनुभव की कमी खलते हुए और भारत की मजबूत टीम के सामने उनके खिलाड़ी टिक नहीं पा रहे हैं। मंजीत छिल्लर ने लगातार दूसरे मैच में हाई 5 पूरा किया, वहीँ परदीप नरवाल और संदीप नरवाल ने 4-4 अंक हासिल कर लिए हैं। भारत अब दूसरे हाफ में बढ़त को और ज्यादा करने की कोशिश करेगा। हाफ टाइम से पहले का आखिरी रेड और ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ एक ही खिलाड़ी कोर्ट पर मौजूद 20; मंजीत का जबरदस्त डैश और उनका लगातार दूसरे मैच में हाई 5, भारत अब 31-7 से आगे 19' ऑस्ट्रेलिया के रेडर का जबरदस्त बचाव का प्रयास लेकिन फिर से असफल, भारत अब 29-7 से आगे 18' अनूप कुमार को बाहर जाना पड़ा, अजय ठाकुर का सफल रेड, भारत अब 28-7 से आगे 17' भारत अपने बढ़त को बरकरार रखते हुए और ऑस्ट्रेलिया ने डिफेन्स में अभी तक कोई अंक हासिल नहीं किया है, भारत 26-6 से आगे, ऑस्ट्रेलिया सिर्फ बोनस ही ले पा रही है 15' ऑस्ट्रेलिया को बोनस पॉइंट मिला, भारत अब 24-5 से आगे 14' ऑस्ट्रेलिया को एक रेड पॉइंट मिला आख़िरकार, भारत अब 23-4 से आगे 14' परदीप का डू और डाई रेड और उन्होंने बोनस और रेड पॉइंट दोनों हासिल किया, भारत अब 23-3 से आगे 13' ऑस्ट्रेलिया को बोनस मिला यहाँ पर 12' मंजीत का जबरदस्त डिफेन्स, ऑस्ट्रेलिया के एक और रेडर बाहर, भारत 21-2 से आगे 11वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से भारत ने ऑल आउट कर दिया है, स्कोर अब 20-2 से भारत के पक्ष में, दीपक हूडा का सफल रेड 10' दीपक हूडा का सफल रेड, ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट के करीब फिर से 10' निकोलस को बाहर किया रेड में भारतीय डिफेन्स ने, स्कोर अब 16-2 9' परदीप का एक और सफल रेड, भारत 15-2 से आगे 9' ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिर से बाहर हुए रेड में, भारत अब 14-1 से आगे, बोंजुस मिला ऑस्ट्रेलिया को, स्कोर 14-2 भारत के पक्ष में 7' दीपक निवास हूडा का भी सफल रेड, भारत 13-1 ऑस्ट्रेलिया 6' अनूप कुमार का एक और सफल रेड , भारत के पास 12-1 की जबरदस्त बढ़त 6' परदीप ने अपने रेड में बोनस लिया और भारत 11-1 से आगे 6' ऑस्ट्रेलिया का बोनस से खाता खुला, भारत अब 10-1 से आगे 5' पांचवें मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट और भारत के पास 10-0 की जबरदस्त बढ़त 4' संदीप नरवाल ने अपने रेड में एक पॉइंट हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया 0-7 से पीछे 4' ऑस्ट्रेलिया का एक और असफल रेड और भारत अब 6-0 से आगे 3' परदीप नरवाल का पहले ही रेड में पॉइंट और अब भारत की बढ़त 5-0 3' भारत का जबरदस्त डिफेन्स और अब बढ़त 4-0 2' शार्प अपने रेड में बाहर और भारत अब 3-0 से आगे 1' अनूप कुमार का बोनस और भारत अब 2-0 से आगे 1' पहले ही रेड में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्राउन बाहर हुए, भारत ने खाता खोला टॉस भारत के कप्तान अनूप कुमार ने जीता और उन्होंने कोर्ट चुना है, मैच बस शुरू होने वाला है नमस्कार स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव में और आज कबड्डी विश्व कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। कल दक्षिण कोरिया ने भारत को 34-32 से हराकर बहुत बड़ा झटका दिया था और आज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी। भारत ने आज अपने प्लेयिंग 7 में बदलाव किया है और परदीप नरवाल और दीपक हूडा टीम में शामिल किये गए हैं। मंजीत छिल्लर और अनूप कुमार आज बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराने के फ़िराक में होंगे। कल ग्रुप बी में ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को एकतरफा मुकाबले में 52-15 से हराया था, वहीँ आज बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 52-18 से हराया। इस मैच से पहले एक रोमांचक मुकाबले में केन्या ने पोलैंड को 54-48 से हराया और जीत के साथ विश्व कप का आगाज़ किया।

तो तैयार हो जाइए अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली कबड्डी विश्व कप के भारत के दूसरे मुकाबले के लिए, हम मैच के पल-पल के खबर के साथ आपने साथ मौजूद रहेंगे।