जसवीर सिंह 13 रेड अंक और शबीर बापू 10 अंक के दमदार खेल की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन 4 के रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 4 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। जयपुर ने दो सत्र के बाद बंगाल पर जीत हासिल की है। पहले हाफ में शबीर की रेड की बदौलत जयपुर ने 17-16 की बढ़त बना ली थी। फिर अहम पलों पर जयपुर ने बढ़त हासिल की और विजेता बना। बंगाल की तरफ से मोनू गोयत और नितिन मदने ने 8-8 अंक जरुर बनाए, लेकिन उनकी मेहनत काम नहीं आई।
स्कोर कार्ड
40' : तुषार पाटिल की सफल रेड
40' : मोनू गोयत की खली रेड
40' : शबीर ने जयपुर को दिलाए दो अंक, जयपुर की जीत लगभग पक्की
40' : श्रीकांत जाधव ने एक अंक हासिल किया
39' : शबीर के पास बोनस अंक लेने का मौका, खाली रहा लेकिन जयपुर को बोनस अंक दिलाया
38' : मोनू गोयत की असफल रेड, सुपर टैकल की मदद से दो अंक हासिल किए
38' : राजेश नरवाल की खाली रेड
37' : मोनू गोयत समय बिगाड़ रहे हैं, बंगाल को एक अंक की बढ़त हासिल
37' : शबीर की खाली रेड
36' : जसवीर सिंह की असफल रेड , निलेश ने एंकल टैकल सफल किया
36' : मोनू की मदद से बंगाल को एक अंक मिला
35' : जसवीर सिंह की खाली रेड
34' : मोनू गोयत डू ओर डाई रेड में धराए... जयपुर ने महिपाल के टैकल की बदौलत हासिल किया अंक
34' : शबीर पर दारोमदार लेकिन खाली रेड
34' : तुषार पाटिल को निलेश ने धरा, स्कोर बराबर
34' : नितिन मदने की खाली रेड
34' : शबीर की खाली रेड... अंको का अंतर बहुत कम
34' : मोनू गोयत ने बंगाल को एक अंक दिलाया
33' : राजेश नरवाल की खाली रेड
33' : नितिन मदने की सफल रेड
32' : जस्वीर सिंह को टैकल किया, बंगाल को दो अंक मिले
31' : श्रीकांत की एक और खाली रेड
31' : राजेश नरवाल ने शानदार रेड करके बंगाल को ऑल आउट कर दिया। जयपुर को 4 अंक मिले
31' : श्रीकांत की खाली रेड
30' : जसवीर सिंह एक बार फिर आक्रामक रूप में और टीम को दो अंक दिलाने में कामयाब
30' : नितिन मदने की खाली रेड
29' : जसवीर ने डू ओर डाई रेड में अंक हासिल किए और टीम को दो अंक दिलाए। जसवीर ने मैच में सुपर-10 पूरा किया
29' : श्रीकांत जाधव ने बंगाल को आते ही दो अंक दिलाए
28' : शबीर बापू की खाली रेड, बंगाल की एक अंक की बढ़त कायम
28' : रवि दलाल की खाली रेड, अब तक खता नहीं खोल पाए
27' : मोनू ने बंगाल को बोनस अंक दिलाया
27' : जसवीर सिंह ने विशाल को बहार करके जयपुर को अंक दिलाया
26' : रनसिंह की असफल रेड, जयपुर की दमदार वापसी
26' : जसवीर को ग्रीन कार्ड दिखाया गया, पहले भी मिल चुकी थी वार्निंग
26' : राजेश नरवाल की खाली रेड
25' : जसवीर सिंह की का टो टच बेकार, बंगाल की बढ़त कायम
25' : रनसिंह की खाली रेड, बंगाल की बढ़त कायम
24' : जसवीर सिंह ने एक बोनस अंक हासिल किया
24' : नितिन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को ऑल आउट किया
23' : शबीर को लेग साइड डिफेंस ने घेरा, बंगाल ने बढ़त हासिल की
23' : रवि दलाल ने श्रीकांत को बहार कराया और डू ओर डाई रेड पर टीम को अंक दिलाया
22' : राजेश नरवाल की खाली रेड
22' : रवि दलाल की खाली रेड
21' : अभी तक जयपुर के हीरो रहे शबीर की खाली रेड
21' : रवि दलाल ने शुरुआत की दूसरे हाफ की, खाली रेड
शबीर द्वारा पहले हाफ के आखिरी लम्हों में सफल रेड से जयपुर को भरपूर फायदा मिला, जयपुर को इससे दो अंक मिले और टीम आगे हो गई। अब दूसरे हाफ में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद बरकरार
जयपुर की और से शबीर ने जबकि बंगाल की तरफ से नितिन ने 7-7 अंक हासिल किए
20' : नितिन की खली रेड, जयपुर ने हाफ टाइम में एक अंक की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की
20' : आखिली लम्हें में शबीर ने सफल रेड हासिल की, विशाल माने रोकने आये लेकिन असफल। बंगाल ने रिव्यु मांगा, असफल रहा रिव्यु, जयपुर को दो अंक मिले
19' : नितिन की सफल रेड, बंगाल को एक अंक मिला
18' : रनसिंह रडिया की असफल रेड, शबीर ने मौके का फायदा उठाते हुए धरा. जयपुर का एक खिलाड़ी भी आउट
18' : जसवीर सिंह ने डिफेंडर्स को छकाने की कोशिश की, लेकिन गिरीश द्वारा धरा गए, बंगाल को एक अंक मिलेगा
18' : रवि दलाल टाइम काटते दिख रहे हैं, खाली रेड
17' : अरुण की तेज स्प्रिंट, लेकिन टीम को अंक दिलाने में नाकामयाब
17' : रवि दलाल पर नई जिम्मेदारी, लेकिन टीम को अंक नहीं दिला सके
17' : अरुण की खाली रेड
17' : जसवीर का नितिन ने सफल टैकल किया
16' : जसवीर की रेड के समय बंगाल के कप्तान कोर्ट से बहार गए.. स्कोर 12-12 से बराबर
15' : निलेश की टीम के पास एक अंक की बढ़त, खाली रेड
15' : महिपाल नरवाल की खाली रेड
15' : गिरीश मारुती की खाली रेड
15' : जयपुर ने सुपर टैकल हासिल किया
14' : जसवीर की सफल रेड, एक अंक के साथ टीम को ऑल आउट होने से बचाया
14' : नितिन बंगाल ने बढ़त पांच अंकों की बनाई
14' : राजेश नरवाल को दबोचकर बंगाल ने चार अंकों की बढ़त बनाई
13' : नितिन की सुपर रेड पर तीन अंक मिले बंगाल को
12' : जसवीर की सफल रेड, अच्छा टर्न लेकर अंक हासिल किया
11' : शबीर बापू की असफल रेड, श्री अरुण का शानदार टैकल
11' : नितिन की रेड खाली
10' : तुषार पाटिल ने निलेश को आउट किया और एक अंक हासिल किया
10' : नितिन ने बोनस सहित दो अंक दिलाए
9' : राजेश नरवाल की भी खाली रेड
9' : रवि दलाल की दूसरी रेड भी खाली
6' : जसवीर ने टीम को दो अंक दिलाए। उन्होंने गिरीश के सामने से अंक लिए
6' : मोनू गोयत ने तेज गति से खिलाड़ी को आउट किया और बंगाल को अंक दिलाया
6' : तुषार पाटिल की असफल रेड, बंगाल ने अच्छे से घिराव किया। गिरीश ने टो दबोच कर आउट किया
6' : मोनू ने बंगाल को एक अंक दिलाया
टाइम उप लिया गया है
6' : राजेश नरवाल की चुस्ती के सामने बंगाल के खिलाड़ी सचेत, नहीं लेने दिया अंक
5' : नितिन की खाली रेड
5' : शबीर बापू की खाली रेड
4' : रवि दलाल की असफल रेड
4' : तुषार ने बोनस दो ओर डाई रेड में जयपुर को एक अंक दिलाया
4' : नितिन मदने एक बार फिर, खाली रेड
3' : जसवीर एक बार फिर शिकार करने आए हैं, बंगाल के डिफेंडर्स सचेत। खाली रही रेड
1' : नितिन मदने ने भी पहली सफल रेड ली। स्कोर 1-1 से बराबर
1' : जसवीर सिंह पहली रेड लेने आए और जीत लिया पंगा। गिरीश को आउट करके टीम को एक अंक दिलाया।
बंगाल ने टॉस में बाजी मारी और कोर्ट चुना यानी पहली रेड घरेलू टीम लेगी।
अपने होम ग्राउंड पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने जोरदार एंट्री की। दोनों टीमों के खिलाड़ी एंट्री करते ही जमकर अभ्यास करने में जुट गए।
दर्शकों ने टॉर्च लाइट जलाई और उसके बीच बंगाल वॉरियर्स ने एंट्री की। टीम अपने प्रमुख रेडर जेन कुन ली के बिना खेल रही है। ली चोट के कारण एक सप्ताह के लिए बहार हैं।
दिन का सबसे रोमांचक पंगा बस कुछ ही पलों में शुरू होने वाला है। जसवीर सिंह और निलेश शिंदे में से आज की बाजी किसकी होगी?
नमस्कार स्वागत है आपका स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन 4 के लाइव अपडेट्स में और आज इस सीजन के जयपुर लेग का तीसरा दिन है। आज दो मैच खेले जाने थे, जिसमें पहले मैच में यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 27-25 से हरा दिया। अब दिन का सबसे बेहतरीन मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स
और बंगाल वॉरियर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।
अपने पिछले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स के साथ रोमांचक मैच 28-28 से टाई खेला था। वहीँ बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को 31-23 से हराया था।
अंक तालिका की अगर बात की जाए तो जयपुर पिंक पेन्थर्स अपने तीन मैचों में 9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि बंगाल वॉरियर्स दो मैचों में 6 अंक के साथ पांचवे स्थान पर काबिज़ है। दोनों ही टीम आज का मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।
जयपुर पिंक पैंथर्स को जहाँ अपने स्टार खिलाड़ियों जसवीर सिंह और राजेश नरवाल से उम्मीदें होंगी, वहीँ अजय कुमार से भी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है। बंगाल वॉरियर्स को निलेश शिंदे और सुरजीत नरवाल से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अगर आज बंगाल वॉरियर्स या जयपुर को जीत दर्ज करना है तो काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा
Published 01 Jul 2016, 20:38 IST