Pro Kabaddi 2016, PKL 4 Score (27-25 FT) : यू मुम्बा ने दबंग दिल्ली को एक रोमांचक मुकाबले में हराया




यू मुम्बा


27





दबंग दिल्ली


25


स्कोर कार्ड

पहले हाफ में ऑल आउट और दो अंकों से पीछे होने के बावजूद यू मुम्बा ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए दबंग दिल्ली को हरा दिया। रिशांक देवादिगा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहाँ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर पहुँच गई है। मुंबई के अब चार मैचों में 11 पॉइंट हैं, वहीँ दबंग दिल्ली के तीन मैच में सिर्फ चार ही पॉइंट है। 40' अनूप कुमार आखिरी रेड के लिए और यहाँ उन्होंने एक पॉइंट हासिल करके टीम को जीत दिला दी, यू मुम्बा ने दबंग दिल्ली को 27-25 को हरा दिया 40' यहाँ सुरजीत की गलती और दिल्ली को एक पॉइंट मिला 40' आखिरी मिनट में सुरेंदर को बाहर करके बढ़त को दिल्ली ने फिर से घटा दिया, 26-24 का स्कोर और अब सिर्फ एक या दो रेड का समय शेष 39' दीपक का ये डू और डाई रेड और यहाँ उन्हें बाहर किया मुंबई के डिफेंडरों ने, मुंबई की बढ़त अब 26-23 39' सुरेंदर सिंह रेड के लिए आये हैं और कोई पॉइंट नही 38' कशिलिंग आये हैं रेड के लिए और कोई पॉइंट नही 38' अनूप कुमार अपनी 15वीं रेड में आये और एक बार फिर से असफल रेड यहाँ टाइम आउट मुंबई के द्वारा और अब दिल्ली के पास आखिरी दो मिनट में वापसी का मौका है 37' रिशांक का डू और डाई रेड और यहाँ उन्हें दिल्ली ने टैकल कर दिया, मुंबई की बढ़त सिर्फ दो अंकों की 37' सेल्वामणि रेड के लिए आए हैं और एक पॉइंट हासिल कर लिया उन्होंने मैच में अब चार मिनट शेष, क्या दिल्ली यहाँ वापसी कर पाएगी? 36' कशिलिंग को बाहर कर दिया मुंबई ने और दिल्ली के लिए बड़ा झटका, स्कोर 25-21 36' राकेश कुमार आये हैं रेड के लिए, कोई पॉइंट नही 35' सुरेंदर अपने रेड में बाहर हुए और यू मुम्बा का रिव्यु, रिव्यु असफल रहा और दिल्ली को एक पॉइंट मिला 35' मिराज शेख रेड के लिए आये और उन्हें मुंबई ने बाहर कर दिया, स्कोर 24-19 34' अनूप कुमार फिर से रेड के लिए आये और असफल रेड रहा ये 33' कशिलिंग का डू और डाई रेड और कोई पॉइंट नही 32' इस बार रिशांक को टैकल करके बाहर किया दिल्ली ने और मुंबई के लिए झटका 31' अनूप कुमार अक डू और डाई रेड और यहाँ अनूप ने एक पॉइंट हासिल किया, स्कोर 22-18 30' कशिलिंग को रेड में यहाँ एक पॉइंट मिल गया 29' यहाँ कशिलिंग को मुंबई ने टैकल करके बाहर कर दिया और अब दिल्ली की टीम ऑल आउट हो गई, स्कोर 21-17 28' रिशांक ने यहाँ सुपर रेड कर दिया और अब यू मुम्बा ने लीड ले लिया है, जबरदस्त प्रदर्शन रिशांक का और उनक्ले अब 8 पॉइंट इस मैच में 28' डू और डाई रेड और मिराज शेख ने एक पॉइंट हासिल कर लिया और यहाँ टाइम आउट, दिल्ली 16-15 से आगे 26' अनूप कुमार के रेड को असफल घोषित किया गया और उन्हें ग्रीन कार्ड भी मिला, टो टच में पॉइंट की अपील थी उनकी 25' डू और डाई रेड में रिशांक देवादिगा आये और उन्होंने सचिन को बाहर किया,स्कोर बराबर 24' सेल्वामणि का रेड और टो टच के दौरान उन्हें बाहर किया गया, स्कोर 14-15 24' अनूप कुमार रेड के लिए आये और फिर से असफल रेड 23' डू और डाई रेड में रिशांक को टैकल करके बाहर कर दिया दिल्ली ने 22' दीपक नरवाल को रेड के दौरान टैकल किया गया, मुंबई को एक पॉइंट मिला 22' मिराज शेख आये और कोई पॉइंट नही 21' सुरेंदर सिंह का कोई पॉइंट नही 21' दीपक नरवाल रेड के लिए आये और कोई पॉइंट नही दूसरा हाफ शुरू पहला हाफ समाप्त और ऑल आउट करने के बावजूद दिल्ली को सिर्फ दो अंकों की बढ़त, स्कोर 14-12 20' आख़िरकार कशिलिंग अडके को मुंबई ने बाहर किया और अब स्कोर दिल्ली के पक्ष में 14-12 19' राकेश कुमार को यहाँ टैकल करके बाहर कर दिया गया और दिल्ली 14-11 से आगे 18' सेल्वामणि डू और डाई रेड में आये और यहाँ उन्हें यू मुम्बा ने टैकल कर दिया, स्कोर 13-11 दिल्ली के पक्ष में 18' अनूप कुमार रेड के लिए और एक बार फिर कोई पॉइंट नही 18' कशिलिंग के रेड पर दिल्ली का रिव्यु और यहाँ उन्हें बोनस नही मिला 17' टैकल की कोशिश में मिराज शेख असफल और रिशांक को एक पॉइंट मिला 16' मुंबई के आखिरी खिलाड़ी भी बाहर और ये दिल्ली का ऑल आउट, दिल्ली की टीम अब 13-9 से आगे 16' कशिलिंग ने यहाँ रेड में दो पॉइंट हासिल करके मुंबई को झटका दिया, स्कोर अब 8-10 15' अनूप कुमार आये हैं रेड के लिए और एक बार फिर वो असफल रहे, स्कोर 8-8 14' सुरेंदर सिंह अपने रेड में एक पॉइंट हासिल करने में सफल रहे 14' कशिलिंग अडके आये और सुपर टैकल का मौका मुंबई के लिए लेकिन कोई पॉइंट नही 13' रिशांक का रेड और यहाँ उन्हें दिल्ली ने टैकल करके बाहर कर दिया, दिल्ली अब 8-7 से आगे दिल्ली का रिव्यु और ये सफल रहा और सेल्वामणि के नाम यहाँ एक दो पॉइंट, स्कोर दिल्ली के पक्ष में अब 7-7 12' सेल्वामणि डू और डाई रेड में आये और यहाँ उन्हें मुंबई के डिफेंडरों ने टो टच के बाद बाहर कर दिया, स्कोर 7-5 11' दीपक नरवाल आये हैं रेड के लिए और कोई पॉइंट नही 11' एक बार फिर अनूप रेड के लिए और ये खाली रेड 10' अनूप कुमार ने यहाँ पॉइंट हासिल करके मुंबई को फिर से आगे कर दिया 10' सेल्वामणि का एक आसान पॉइंट और स्कोर 5-5 9' सुरेंदर सिंह आये रेड के लिए और उन्हें दिल्ली ने टैकल कर दिया 9' कशिलिंग अडके का प्रयास असफल और कोई पॉइंट नही मिला दिल्ली को 8' दीपक नरवाल का रेड और उन्हें टैकल कर दिया गया, मुंबई 5-3 से आगे 7' राकेश कुमार के लिए एक आसन पॉइंट और मुंबई फिर आगे 7' कशिलिंग एक बार फिर रेड के लिए आये और इस डू और डाई रेड में उन्होंने रिशांक को बाहर कर दिया, स्कोर 3-3 5' रिशांक आये रेड के लिए और दिल्ली के डिफेन्स के सिर्फ एक बोनस पॉइंट 5' कशिलिंग यहाँ रेड के लिए और बिना पॉइंट लिए वापस, स्कोर 2-2 यहाँ दिल्ली ने रिव्यु लिया है और दिल्ली को पॉइंट मिल गया 5' अनूप कुमार डू और डाई रेड में आये और अनूप कुमार ने एक पॉइंट हासिल किया 4' दीपक नरवाल की पॉइंट की कोशिश और टो टच से बोनस हासिल किया 4' रिशांक का खाली रेड 3' डू और डाई रेड के लिए सेल्वामणि और यहाँ पकडे गए, मुंबई की बढ़त 2-0 2' कशिलिंग का खाली रेड गया 2' रिशांक ने यहाँ मुंबई के लिए पहला पॉइंट हासिल किया 1' दीपक नरवाल का भी खाली रेड 1' अनूप कुमार रेड के लिए और ये खाली रेड दोनों कप्तान मौजूद और कशिलिंग ने टॉस जीता और मैच शुरू। आभा अंजुरा और दोनों टीमें अब राष्ट्रगान के लिए मैदान में आ चुकी हैं। कुछ ही देर में शुरू होने वाला है यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच मुकाबला, आप भी तैयार हो जाइए। नमस्कार स्वागत है आपका स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन 4 के लाइव अपडेट्स में और आज इस सीजन के जयपुर लेग का तीसरा दिन है। आज दो मैच खेले जाने हैं जिसमें पहला मैच यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच। ये मुकाबला रात के 8 बजे से खेला जाएगा।

अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा को पटना पाइरेट्स के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, वहीँ दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन के खिलाफ अपना मुकाबला टाई करवाया था। अंकल तालिका की अगर बात की जाए तो यू मुम्बा अपने तीन मैचों में 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है, वहीँ दबंग दिल्ली दो मैचों में तीन अंक लेकर सातवें स्थान पर काबिज़ है। दोनों ही टीम आज का मुकाबला जीतकर टॉप 4 में आने का प्रयास करेंगी। यू मुम्बा को जहाँ अपने स्टार खिलाड़ियों अनूप कुमार और राकेश कुमार से उम्मीदें होंगी, वहीँ रिशांक देवादिगा भी अपना बढ़िया फॉर्म बरक़रार रखना चाहेंगे। दबंग दिल्ली को कशिलिंग अडके और मिराज़ शेख से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जहाँ तक दोनों टीमों के बीच आपसी मुकाबलों की बात करें तो अभी तक खेले गए 6 मैचों में यू मुम्बा ने 5 मैचों में बाज़ी मारी है और दबंग दिल्ली को सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत हासिल हुई है। ऐसे में आज दबंग दिल्ली को अगर जीत हासिल करनी है तो उन्हें काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आज होने वाले मैच से पहले सूफी गायिका आभा अंजुरा राष्ट्रगान के लिए आएंगी।