Pro Kabaddi 2017: पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 26-21 से हराया

नागपुर में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के जोन ए के मैच में पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पुनेरी पलटन के लिए राजेश मोंडल ने शानदार प्रदर्शन किया औ र उन्होंने 8 अंक हासिल किये। कप्तान दीपक निवास हूडा ने 7 विकेट लिया। दबंग दिल्ली के लिए कप्तान मेराज शेख आज फिर से फ्लॉप रहे और यही उनकी टीम की हार का कारण बना। आनंद पाटिल के आठ अंक बेकार गए। मैच में जीत से पुनेरी पलटन को 5 और दबंग दिल्ली को हार के बावजूद एक अंक मिला। आखिरी मिनट में आनंद पाटिल का सफल रेड लेकिन पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 26-21 से हरा दिया 38वें मिनट में आनंद पाटिल का सफल रेड और उसके बाद राजेश मोंडल अपनी रेड में बाहर, पुनेरी पलटन 26-20 से आगे 36वें मिनट में आर.श्रीराम अपने रेड में बाहर और उसके बाद राजेश मोंडल का एक और सफल रेड, पुनेरी पलटन 26-18 से आगे मैच में आखिरी पांच मिनट बाकी, क्या दबंग दिल्ली यहाँ वापसी कर पाएगी? 34वें मिनट में आनंद पाटिल और दीपक हूडा एक और सफल रेड, दबंग दिल्ली 6 अंक पीछे 32वें मिनट में आनंद पाटिल और दीपक हूडा का सफल रेड और पुनेरी पलटन 23-17 से आगे 31वें मिनट में दीपक हूडा और आनंद पाटिल का सफल रेड, पुनेरी पलटन 22-17 से आगे 29वें मिनट में आनंद पाटिल का सफल रेड और दबंग दिल्ली को एक अंक मिला, 30वें मिनट में दीपक हूडा का भी सफल रेड और पुनेरी पलटन 21-16 से आगे 27वें मिनट में संदीप नरवाल अपनी रेड में निलेश शिंदे के शानादर डैश से बाहर और पुनेरी पलटन अब 20-15 से आगे 26वें मिनट में दबंग दिल्ली ऑल आउट और अब पुनेरी पलटन 19-14 से आगे, शुभम अशोक बोनस लाये, लेकिन बाहर भी हुए 26वें मिनट में राजेश मोंडल ने अपने रेड में दो अंक हासिल किये, शानदार प्रदर्शन और पुनेरी पलटन 16-13 से आगे 25वें मिनट में आनंद पाटिल अपने डू और डाई रेड में बाहर, पुनेरी पलटन 14-13 से आगे 24वें मिनट में दीपक हूडा अपने डू और डाई रेड में सुपर टैकल में बाहर और स्कोर 13-13 से बराबर 22वें मिनट में आनंद पाटिल के रेड में तीन अंक मिले और ये सुपर रेड, दिल्ली ऑल आउट से बची, पुनेरी पलटन 13-11 से आगे दूसरे हाफ की शुरुआत में आनंद पाटिल का बोनस, लेकिन उसके बाद राजेश मोंडल को रेड में दो अंक मिले, पुनेरी पलटन 13-8 से आगे पहले हाफ के आखिरी मिनट में दीपक हूडा का एक और सफल रेड और हाफ टाइम के समय पुनेरी पलटन 11-7 से आगे, अब देखना है कि दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन अपनी बढ़त बरक़रार रखती है या दबंग दिल्ली करेगी वापसी? 19वें मिनट में दीपक हूडा का सफल रेड और उसके बाद आर.श्रीराम का दिल्ली के लिए सफल रेड, पुनेरी पलटन 10-7 से आगे 17वें मिनट में मेराज शेख बाहर हुए अपनी रेड में और पुनेरी पलटन अब 9-6 से आगे 16वें मिनट में जीबी मोरे का असफल रेड और दबंग दिल्ली को एक और अंक मिला 14वें मिनट में आनंद पाटिल का सफल रेड और अब दिल्ली तीन अंक पीछे, स्कोर पुनेरी पलटन के पक्ष में 8-5 13वें मिनट में दिल्ली के शुभम अशोक का पहला सफल रेड और उसके बाद राजेश मोंडल ने अपने रेड में दो अंक हासिल किये, पुनेरी पलटन 8-4 से आगे दसवें मिनट में राजेश मोंडल का सफल डू और डाई रेड और उसके बाद मेराज शेख अपने डू और डाई रेड में बाहर, पुनेरी पलटन 6-3 से आगे आठवें मिनट में आनंद पाटिल का सफल रेड और दबंग दिल्ली को एक और अंक मिला, पुनेरी पलटन 4-3 से आगे आठवें मिनट में जीबी मोरे का असफल डू और डाई रेड और दबंग दिल्ली को एक अंक मिला छठे मिनट में आर.श्रीराम अपने डू और डाई रेड में असफल रहे, पुनेरी पलटन 4-1 से आगे पांचवें मिनट में दीपक हूडा को दबंग दिल्ली की डिफेन्स ने बाहर किया और उनका खाता खुला, पुनेरी पलटन 3-1 से आगे तीसरे मिनट में राजेश मोंडल का सफल डू और डाई रेड और अब पुणे की टीम 3-0 से आगे दूसरे मिनट में मेराज शेख भी अपनी रेड में बाहर और पुनेरी पलटन 2-0 से आगे पहले मिनट में आनंद पाटिल रेड में बाहर और पुनेरी पलटन 1-0 से आगे पुनेरी पलटन ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना और दबंग दिल्ली की पहली रेड प्रो कबड्डी सीजन पांच के नागपुर लेग की आज से शुरुआत हो रही है और पहले दिन के दूसरे मुकाबले में जोन ए में पुनेरी पलटन का सामना दबंग दिल्ली से होगा। हैदराबाद लेग में पुनेरी पलटन ने एक मुकाबला खेला और उसमें यू मुम्बा को एकतरफा मुकाबले में 33-21 से हराया था। दबंग दिल्ली ने पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें गुजरात फार्च्यून जायंट्स ने 26-20 से हरा दिया था। पुनेरी पलटन के पास कप्तान दीपक निवास हूडा के रूप में एक शानदार ऑल राउंडर मौजूद है। उनके अलावा संदीप नरवाल और राजेश मोंडल भी बेहतरीन रेडर हैं और इस विभाग में पुनेरी पलटन काफी मजबूत है। इनके अलावा रेडिंग में जीबी मोरे भी दिखेंगे। डिफेन्स में पुनेरी पलटन के पास धर्मराज चेरालाथन हैं, जो अपने आप में एक दिग्गज हैं। उनके अलावा गिरीश एर्नाक और रवि कुमार भी डिफेन्स में चेरालाथन का साथ देंगे। दबंग दिल्ली के कप्तान मेराज शेख पिछले मैच को भूलकर आज बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनके अलावा रेडिंग में टीम के पास अबुलफज़ल मग्सूदलू, रोहित बलियान और आनंद पाटिल हैं। डिफेन्स में निलेश शिंदे और बाजीराव होडगे के साथ सुनील भी टीम में शामिल हैं।

नागपुर के मनकापुर इंडोर स्टेडियम में ये मुकाबला रात 9 बजे शुरु होगा, तो तैयार हो जाइए इस रोमांचक मुकाबले के लिए, जिसके पल-पल की जानकारी आपको यहाँ मिलेगी। दोनों टीमें यहाँ अपनी दूसरी जीत की तलाश में हैं।