Pro Kabaddi 2017: पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को 33-21 से हराया

हैदराबाद के गच्ची बाउली स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी सीजन 5 के दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन ने सभी को चौंकाते हुए यू मुम्बा को 33-21 से हरा दिया। पुनेरी पलटन के लिए संदीप नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 6 अंक हासिल किये। वहीं डिफेन्स में अनुभवी धर्मराज चेरालाथन का यू मुम्बा के पास कोई जवाब नहीं था और उन्होंने भी 4 अंक हासिल किये। कप्तान दीपक हूडा ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया और 5 अंक हासिल किये। यू मुम्बा की तरफ से कप्तान अनूप कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन उनके 8 अंक काम नहीं आये। इस जीत से पुनेरी पलटन को 5 अंक मिले हैं। यू मुम्बा के ऊपर ये पुनेरी पलटन की सिर्फ दूसरी जीत है, लेकिन सीजन की शुरुआत में ये जीत उनके अभियान के लिए बहुत जरुरी था और यू मुम्बा अब वापसी के लिए भरसक प्रयास करेगी। दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उनका डिफेन्स आज यू मुम्बा को कोई मौका नहीं दे रहा था। 24वें मिनट में स्कोर 26-10 हो गया था और दीपक निवास हूडा ने एक जबरदस्त सुपर रेड किया था। दूसरी बार यू मुम्बा इस मैच में ऑल आउट हुई थी। यू मुम्बा ने मैच में वापसी की कोशिश की और लगातार तीन अंक हासिल किये, लेकिन पुनेरी पलटन मैच में कोई भी ढील नहीं देना चाहती थी। 30 मिनट के बाद पुनेरी पलटन 27-14 से आगे थी। नितिन मदने और अनूप कुमार भरसक प्रयास में थे, लेकिन 35वें मिनट में शबीर बापू को पुनेरी पलटन ने टैकल करके बाहर कर दिया और उनकी बढ़त 30-18 हो गई थी। राजेश मोंडल ने फिर सफल रेड किया और उसके बाद पुनेरी की जबरदस्त डिफेन्स ने अनूप कुमार को भी बाहर कर दिया। मैच में दो मिनट बचे थे, तब पुनेरी पलटन 32-20 से आगे थी। आखिर में पुनेरी पलटन ने 33-21 से मैच अपने नाम किया। पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा के ऊपर 17-10 की बढ़त बना ली है। दूसरे हाफ में मुंबई की टीम को बढ़िया वापसी करनी होगी। पुनेरी पलटन की तरफ से संदीप नरवाल ने अभी तक 6 अंक हासिल कर लिए थे, वहीं डिफेन्स में धर्मराज चेरालाथन ने 3 टैकल पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। यू मुम्बा की तरफ से सिर्फ अनूप कुमार ही प्रभावित कर पाए हैं और उनके नाम अभी तक 4 पॉइंट हैं। पहले मिनट में पुनेरी को नॉन रेड टेक्निकल पॉइंट मिला और अनूप कुमार ने इस मैच का पहला रेड पॉइंट हसिल किया था। मोरे ने अफल रेड से पुनेरी को आगे कर दिया था। पुनेरी ने इसके बाद यू मुम्बा के ऊपर दबाव बनाया और छठे मिनट में स्कोर 6-1 कर दिया था। आठवें मिनट में ये स्कोर 8-3 हो गया था। इसके बाद मुंबई की टीम ऑल आउट हुई और पुनेरी ने 11-3 की बढ़त ले ली थी। हालांकि मुंबई ने इसके बाद वापसी की और 16वें मिनट में स्कोर 9-13 कर दिया था। पुनेरी ने फिर स्कोर 17-10 कर दिया। यू मुम्बा ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का फैसला लिया प्रो कबड्डी लीग के सीजन 5 के पहले दिन का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र डर्बी है। हैदराबाद में यू मुम्बा का सामना पुनेरी पलटन से होगा। यू मुम्बा की कमान दिग्गज अनूप कुमार के पास है, वहीं पुनेरी पलटन की कमान बेहतरीन खिलाड़ी दीपक निवास हूडा के पास है। दोनों टीमें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी और दोनों ही टीमों की टीम काफी मजबूत है। यू मुम्बा का रिकॉर्ड हालांकि पुनेरी पलटन के खिलाफ काफी शानदार रहा है और उन्होंने आठ में से पुणे की टीम के खिलाफ 7 मैच जीते हैं।

तो तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, जोन ए के इस मैच के पल-पल का हाल जानिए यहाँ।

Edited by Staff Editor