दबंग दिल्ली ने आज घरेलू टीम बेंगलुरु बुल्स को बुरी तरह हराकर उन्हें अपने होम लेग में लगातर चौथी हार दी। कशिलिंग अडके और के सेल्वामणि ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीँ बेंगलुरु के लिए रोहित फ्लॉप रहे ऑर इसका खामियाजा बुल्स को भुगतना पड़ा। प्रो कबड्डी में अगला लेग कल से कोलकाता में शुरू हो रहा है और टीमों के पास टॉप 4 में अपनी जगह बरकरार रखने का मौका होगा।
बेंगलुरु बुल्स की घर में एक और हार और दिल्ली ने उन्हें 40-20 से बुरी तरह हरा दिया है
40' आखिरी रेड आज की और दीपक कुमार दहिया ने यहाँ पॉइंट हासिल किया
40' सेल्वामणि का ये खाली रेड और दिल्ली 40-19 से आगे
39' डू और डाई रेड भूपेंदर सिंह ने एक पॉइंट हासिल किया
39' दीपक कुमार दहिया का एक और रेड लेकिन ये खाली गया
38' दीपक दहिया ने अपने रेड में कशिलिंग को बाहर किया, स्कोर 18-38
37' दीपक दहिया ने अपने रेड में दो पॉइंट हासिल किया, रोहित अभी भी मैदान से बाहर और वो काफी निराश दिख रहे हैं, स्कोर 17-38
36' दीपक दहिया और कशिलिंग दोनों का सफल रेड, स्कोर दिल्ली के पक्ष में 38-15
36' बेंगलुरु से एकमात्र खिलाड़ी आउट और तीसरी बार ऑल आउट हुई बुल्स, दिल्ली अब 36-14 से आगे
36' कशिलिंग अडके का ये रेड और उन्हें एक पॉइंट मिला
35' पवन का डू और डाई रेड और दिल्ली ने उन्हें टैकल कर दिया, स्कोर 32-13
34' मिराज़ का डू और डाई रेड और दो पॉइंट लेकर बाहर हुए, दिल्ली 31-13 से आगे
32' योगेश हूडा का डू और डाई रेड और यहाँ दिल्ली ने उन्हें टैकल किया
32' डू और डाई रेड में कशिलिंग ने पोइंट हासिल किया
30' टाइम आउट के समय दिल्ली 27-12 से आगे
29' योगेश हूडा का सफल रेड और अब स्कोर दिल्ली के पक्ष में 27-12
29' कशिलिंग का ये रेड और एक और पॉइंट दिल्ली को मिला
27' कशिलिंग का ये सफल रेड , अब दिल्ली 25-11 से आगे
26' योगेश ने डू और डाई रेड में एक पॉइंट हासिल किया, स्कोर दिल्ली के पक्ष में 24-10, रिव्यु के बाद उन्हें एक और पॉइंट मिला, स्कोर 24-11
26' सेल्वामणि का डू और डाई रेड और उन्होंने एक पॉइंट हासिल किया
25' कशिलिंग का ये रेड और खाली
25' बेंगलुरु को आख़िरकार पॉइंट मिला लेकिन अभी भी वो बहुत पीछे
24' मिराज़ शेख का ये सुपर रेड और बुल्स एक और बार ऑल आउट हुई, दिल्ली अब 23-8 से आगे
23' रोहित कुमार का एक और रेड और एक और बार वो टैकल हुए, दिल्ली 18-8 से आगे
22' पवन कुमार का रेड और वो बाहर हुए, दिल्ली 17-8 से आगे
21' के सेल्वामणि ने यहाँ एक पोइंट हासिल किया, अजय बाहर हुए
21' रोहित कुमार का ये रेड और खाली रहा
क्या बेंगलुरु अपने होम लेग में अपने चारों मैच हारेगी?
20' ये हाफ टाइम और दिल्ली 15-8 से आगे
19' के सेल्वामणि ने यहाँ डू और डाई रेड में एक पॉइंट हासिल किया
18' बेंगलुरु को एक और पॉइंट मिला और स्कोर अब 8-14
17' रोहित ने अपने रेड में यहाँ पॉइंट हासिल किया
16' डू और डाई रेड में योगेश बाहर और बेंगलुरु ऑल आउट, दिल्ली अब 14-7 से आगे
16' कशिलिंग का ये रेड और उन्होंने यहाँ जबरदस्त तरुके से अपना बचाव किया, सुपर रेड और दिल्ली अब 11-6 से आगे
15' मिराज़ शेख का ये रेड और कोई पॉइंट नहीं, दिल्ली 8-6 से आगे
14' सेल्वामणि का डू और डाई रेड और उन्होंने एक पॉइंट हासिल किया
14' रोहित कुमार का रेड और उन्हें जबरदस्त तरीके से दिल्ली ने टैकल किया, स्कोर अब दिल्ली के पक्ष में 7-6
13' डू और डाई रेड में पवन बाहर हुए, स्कोर फिर से बराबर
12' के सेल्वामणि का डू और डाई रेड और उन्हें एक पॉइंट मिला
11' मिराज़ का ये रेड और कोई पॉइंट नहीं, दिल्ली अभी भी पीछे
10' योगेश का डू और डाई रेड और उन्होंने एक पॉइंट हासिल किया
9' डू और डाई रेड में कशिलिंग अडके बाहर और बुल्स 5-4 से आगे
9' आशीष का ये रेड और खाली रहा, स्कोर अभी 4-4
7' डू और डाई रेड में पवन भी बाहर, दिल्ली फिर आगे
7' मिराज़ का ये डू और दी रेड और यहाँ उन्हें बुल्स ने टैकल कर दिया, स्कोर बराबर
5' योगेश हूडा का ये खली रेड
4' जबरदस्त टैकल दिल्ली का और यहाँ रोहित बाहर हुए, स्कोर अब दीली के पक्ष में 3-2
3' रोहित ने अपने रेड में एक पॉइंट हासिल किया, बेंगलुरु 2-1 से आगे
3' कशिलिंग का ये डू और डाई रेड और एक पॉइंट मिला
2' डू और डाई रेड में पवन ने मिराज़ को बाहर किया, बेंगलुरु ने खाता खोला
2' मिराज़ शेख का रेड और अभी भी कोई पॉइंट नही
1' के सेल्वामणि का भी खाली रेड
1' बुल्स के लिए योगेश हूडा रेड में गए और ये खाली रेड
मैच बस शुरू होने वाला है
दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट लिया है, बेंगलुरु के लिए आज रोहित कप्तानी कर रहे हैं
नमस्कार स्वागत है आपका स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन 4 के लाइव अपडेट्स में और आज इस सीजन के बेंगलुरु लेग का चौथा और आखिरी दिन है। बेंगलुरु के कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में आज दूसरे मुकाबले में मेजबान बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला दबंग दिल्ली से होगा। पहले तीन दिन में बुल्स अपने तीनों घरेलू मुकाबले हार चुकी है और ऐसे में आज उन्हें किसी भी हाल में जीतना होगा।
वहीँ दूसरी ओर पटना लेग में मौजूदा चैंपियन पटना पाइरेट्स को हराकर सबको चौंकाने वाली दबंग दिल्ली भी आज जीत की तलाश में होगी। फ़िलहाल पॉइंट्स टेबल में दबंग दिल्ली सातवें स्थान पर मौजूद है और उनसे ठीक ऊपर छठे स्थान पर बेंगलुरु बुल्स मौजूद है।
इस सीजन में इससे पहले जयपुर में हुए मुकाबले में दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 32-24 से हराया था। पिछले तीन सीजन में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए थे और इस सीजन में एक मैच खेला गया है। अगर परिणामों की बात करें तो 7 मैचों में 4-3 से बेंगलुरु का पलड़ा भारी है।
सीजन 4 का ये काफी महत्वपूर्ण मैच है और हम रात के 9 बजे से इस मैच की पल-पल की खबरें आप तक पहुंचाएंगे। इससे पहले 8 बजे से तेलुगु टाइटन्स और पुनेरी पलटन के बीच एक और अहम मुकाबला खेला जाना है। तैयार हो जाइए असली पंगा के लिए।
Published 15 Jul 2016, 17:36 IST