PKL: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में अभी तक 6 टीमों ने खिताब पर कब्ज़ा किया है, वहीं अभी तक 12 में से कुल मिलाकर 8 टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया है। प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने सबसे ज्यादा तीन बार खिताब पर कब्ज़ा किया है, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली केसी ने एक-एक बार खिताब पर कब्ज़ा किया है।
पटना पाइरेट्स ने अभी तक चार बार फाइनल में जगह बनाई है और तीन बार (सीजन 3, 4 और 5) खिताब पर कब्ज़ा किया है। यू मुंबा ने पहले तीन सीजन में लगातार तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें उन्हें पहले और तीसरे सीजन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे सीजन में उन्होंने खिताब जीता था। बेंगलुरु बुल्स ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है और छठे सीजन में उन्होंने ख़िताब जीता था। पहले और 9वें सीजन में खिताब जीतने वाली जयपुर पिंक पैंथर्स ने भी तीन बार फाइनल में जगह बनाई है।
पांचवें सीजन में डेब्यू करने वाली गुजरात जायंट्स ने लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं PKL के सातवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई। PKL 8 में दबंग दिल्ली ने फिर से फाइनल में प्रवेश किया और पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार खिताब जीता।
पुनेरी पलटन ने भी सीजन 9 में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाए। इस बीच 4 टीमें ऐसी हैं जोकि अभी तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची हैं और उन्हीं टीमों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
आइये नज़र डालते हैं 4 ऐसी टीमों पर जिन्होंने अभी तक Pro Kabaddi League, PKL के फाइनल में प्रवेश नहीं किया है:
# तेलुगु टाइटंस
![तेलुगु टाइटंस एक बार भी PKL के फाइनल में नहीं पहुंची है](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/23f10-16703121977044-1920.jpg 1920w)
तेलुगु टाइटंस की टीम 9 सीजन में एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची। PKL के दूसरे सीजन में तेलुगु टाइटंस ने तीसरा स्थान हासिल किया था, जो उनका अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चौथे सीजन में तेलुगु टाइटंस ने चौथा स्थान हासिल किया था। पिछले कुछ सीजन में तो टीम प्ले-ऑफ तक में जगह नहीं बना पाई है। इस सीजन भी टीम का हाल बेहाल ही है और प्ले-ऑफ तक की राह काफी मुश्किल होने वाली है।
# यूपी योद्धाज
![PKL के फाइनल में नहीं पहुंची है यूपी योद्धाज](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/254f2-16703122466296-1920.jpg 1920w)
PKL के पांचवें सीजन में डेब्यू करने वाली यूपी योद्धाज ने अभी तक हर सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है, लेकिन अभी तक फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। यूपी योद्धा को पांचवें सीजन में एलिमिनेटर और छठे सीजन में क्वालीफ़ायर में हार का सामना करना पड़ा था। सातवें सीजन में भी वह एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गए थे, वहीं आठवें सीजन में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। PKL 2022 में भी यूपी योद्धाज का सफऱ एलिमिनेटर के बाद समाप्त हो गया था। इस सीजन में भी टीम काफी संघर्ष कर रही है।
# हरियाणा स्टीलर्स
![हरियाणा स्टीलर्स](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/3b5ff-16703123646582-1920.jpg 1920w)
PKL के पांचवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने भी डेब्यू किया था और दो बार उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई है, लेकिन फाइनल में अभी तक नहीं पहुंचे। पांचवें और सातवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स को एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था। PKL के 8वें सीजन में भी वो प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच पाए थे। PKL 2022 में भी वो प्ले-ऑफ से पहले ही बाहर हो गए।
# तमिल थलाइवाज
![तमिल थलाइवाज](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/decb5-16703123013268-1920.jpg 1920w)
तमिल थलाइवाज ने भी PKL के पांचवें सीजन में डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक उन्होंने एक बार ही प्लेऑफ में भी जगह बनाई है। पांचवें और छठे सीजन में अपने जोन में आखिरी स्थान पर रहने के बाद सातवें सीजन में भी तमिल थलाइवाज आखिरी स्थान (12वां स्थान) पर रही थी। आठवें सीजन में टीम 12 टीम में से 11वें स्थान पर रही थी। हालाँकि PKL 2022 में वो प्ले-ऑफ में तो पहुंचे, लेकिन सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए। Pro Kabaddi 2023 में भी टीम के आसार ज्यादा अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं।