PKL 10: Pro Kabaddi League में सबसे ज्यादा सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

PKL में सबसे ज्यादा सुपर 10 परदीप नरवाल ने लगाए हैं
PKL में सबसे ज्यादा सुपर 10 परदीप नरवाल ने लगाए हैं

PKL 10: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League, PKL) के 10 सीजन (PKL 10) में अभी तक सबसे ज्यादा सुपर 10 परदीप नरवाल ने लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 85 सुपर 10 लगाए हैं। परदीप नरवाल के अलावा PKL में 50 से ज्यादा सुपर 10 सिर्फ मनिंदर सिंह, नवीन कुमार और पवन सेहरावत ने लगाए हैं।

इसके अलावा डिफेंस में सबसे ज्यादा 34 हाई 5 सुरजीत सिंह ने लगाए हैं। उनके अलावा फज़ल अत्राचली (28), मंजीत छिल्लर (25), गिरीश मारुती एर्नाक (24), मोहम्मदरेज़ा शादलू (23) और रविंदर पहल (23) ने सबसे ज्यादा हाई 5 लगाए हैं।

Pro Kabaddi League, PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर 10 करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट:

1) परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 170 मुकाबलों में 85 सुपर 10

2) मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 138 मैचों में 71 सुपर 10

3) नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) - 91 मैचों में 63 सुपर 10

4) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 122 मैचों में 59 सुपर 10

5) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 85 मैचों में 47 सुपर 10

6) राहुल चौधरी (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 154 मैचों में 42 सुपर 10

7) दीपक निवास हूडा (किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं) - 157 मैचों में 35 सुपर 10

8) सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स): 123 मैचों में 35 सुपर 10

9) सिद्धार्थ देसाई (हरियाणा स्टीलर्स) - 76 मैचों में 33 सुपर 10

10) विकास कंडोला (बेंगलुरु बुल्स) - 116 मैचों में 30 सुपर 10

Pro Kabaddi League, PKL इतिहास में सबसे ज्यादा हाई 5 करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

1) सुरजीत सिंह (बेंगलुरु बुल्स) - 145 मैचों में 34 हाई 5

2) फज़ल अत्राचली (गुजरात जायंट्स) - 164 मैचों में 28 हाई 5

3) मंजीत छिल्लर (किसी टीम का हिस्सा नहीं) - 132 मैचों में 25 हाई 5

4) गिरीश मारूती एर्नाक (यू मुंबा) - 147 मैचों में 24 हाई 5

5) मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन): 60 मैचों में 23 हाई 5

6) रविंदर पहल (किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं) - 124 मैचों में 23 हाई 5

7) नितेश कुमार (यूपी योद्धाज) - 128 मैचों में 23 हाई 5

8) सुरेंदर नाडा (किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं) - 102 मैचों में 21 हाई 5

9) संदीप ढुल (तेलुगु टाइटंस) - 116 मैचों में 21 हाई 5

10) विशाल भारद्वाज (दबंग दिल्ली केसी) - 113 मैचों में 20 हाई 5

(नोट: इस लिस्ट में Pro Kabaddi League, PKL 10 के 105वें मैच तक के आंकड़े शामिल हैं।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now