Players can Break Pardeep Narwal Most Points Record PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में परदीप नरवाल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। परदीप PKL 2 से लेकर लगाता लीग का हिस्सा हैं। इस दौरान परदीप ने Pro Kabaddi League के 5वें सीजन में पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते हुए कुल 369 पॉइंट्स हासिल किए थे। परदीप नरवाल ने इस प्रदर्शन के द्वारा Pro Kabaddi League के एक सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया था। ऐसे में अभी तक कोई भी खिलाड़ी PKL के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सका है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो PKL 11 में परदीप नरवाल के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।PKL 11 में परदीप नरवाल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं 3 खिलाड़ी3. नवीन कुमारPro Kabaddi League सीजन-6 में दबंग दिल्ली केसी के लिए अपना डेब्यू करने वाले नवीन कुमार PKL 11 में भी इसी टीम का हिस्सा हैं। नवीन कुमार ने PKL 7 में अपना अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 303 पॉइंट्स हासिल किए थे। वहीं, PKL 9 में नवीन ने 258 पॉइंट्स हासिल किए थे। नवीन की खासियत है कि वो निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर सकते हैं और इसी वजह से अगर वो फॉर्म बरकरार रखते हैं तो PKL 11 में यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post2. मनिंदर सिंहबंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह PKL 5 से लगातार इसी फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं। इस दौरान मनिंदर सिंह ने बीते सीजन PKL 10 में 198 पॉइंट्स हासिल करने के साथ ही PKL 8 में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (264 पॉइंट्स) किया था। मनिंदर सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और ऐसे में मनिंदर सिंह के पास आगामी PKL 11 सीजन में परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा। View this post on Instagram Instagram Post1. पवन सेहरावतPro Kabaddi League सीजन-3 में बेंगलुरु बुल्स से अपना डेब्यू करने वाले पवन सेहरावत इस समय तेलुगु टाइटंस का हिस्सा हैं। ऐसे में पवन सेहरावत बेंगलुरु बुल्स के लिए लगातार दो बार (PKL 7 और PKL 8) में 300 से अधिक पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं, जिसमें PKL 7 में दर्ज 360 पॉइंट्स उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन है। इस दौरान परदीप नरवाल के रिकॉर्ड की तुलना में पवन सेहरावत महज 9 पॉइंट्स पीछे रह गए थे। ऐसे में आगामी सीजन में पवन सेहरावत इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post