10 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 के लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए 

10 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 के लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए
10 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 के लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। जयपुर पिंक पैंथर्स अंक तालिका में टॉप पर रही और उनके अलावा पुनेरी पलटन, बेंगलुरु बुल्स, यूपी योद्धा, तमिल थलाइवाज और दबंग दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। PKL 2022 में कई रेडर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

PKL 2022 के लीग स्टेज में 6 खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये, वहीं सात खिलाड़ियों ने 10 या उससे ज्यादा सुपर 10 लगाए। लीग स्टेज में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम टॉप पर रही और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का रिकॉर्ड भी उनके प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल ने बनाया।

आइये नज़र डालते हैं टॉप 10 खिलाड़ियों पर, जिन्होंने PKL 2022 के लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए:

अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)
अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

# अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 286 रेड पॉइंट

जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने PKL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है और 22 मैचों में उन्होंने 17 सुपर 10 की मदद से सबसे ज्यादा 286 रेड पॉइंट हासिल किये। उनके प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम अंक तालिका में टॉप पर रही।

# भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 257 रेड पॉइंट

बेंगलुरु बुल्स के भरत ने PKL 2022 के लीग स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 21 मैचों में उन्होंने 15 सुपर 10 की मदद से 257 रेड पॉइंट हासिल किये।

# नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) - 246 रेड पॉइंट

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने PKL 2022 में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। नवीन ने 22 मैचों में 16 सुपर 10 की मदद से 246 रेड पॉइंट हासिल किये।

# मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 238 रेड पॉइंट

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने PKL 2022 के लीग स्टेज में 21 मैच खेले और 14 सुपर 10 की मदद से उन्होंने 238 रेड पॉइंट हासिल किये। हालाँकि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम टॉप 6 में प्रवेश नहीं कर सकी।

# नरेंदर (तमिल थलाइवाज) - 220 रेड पॉइंट

पवन सेहरावत की गैर मौजूदगी में तमिल थलाइवाज के प्रमुख रेडर बने नरेंदर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। नरेंदर ने PKL 2022 के लीग स्टेज में 13 सुपर 10 की मदद से 220 रेड पॉइंट लिए।

# परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 208 रेड पॉइंट

यूपी योद्धा ने PKL 2022 के बीच में परदीप नरवाल को कप्तान बनाया और उनकी कप्तानी में ही टीम ने लगातार पांचवें सीजन प्लेऑफ में प्रवेश किया। परदीप ने लीग स्टेज के 21 मैचों में 10 सुपर 10 की मदद से 208 रेड पॉइंट लिए।

# प्रतीक दहिया (गुजरात जायंट्स) - 178 रेड पॉइंट

PKL 2022 के लीग स्टेज में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा, लेकिन उनके रेडर प्रतीक दहिया ने प्रभावित किया। प्रतीक ने 19 मैचों में 11 सुपर 10 की मदद से 178 रेड पॉइंट लिए।

# सचिन (पटना पाइरेट्स) - 176 रेड पॉइंट

PKL 2022 के लीग स्टेज में पटना पाइरेट्स के प्रमुख रेडर सचिन ने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए। सचिन ने 20 मैचों में 8 सुपर 10 की मदद से 176 रेड पॉइंट लिए, लेकिन इस बार अपनी टीम को टॉप 6 में नहीं पहुंचा सके।

# मंजीत (हरियाणा स्टीलर्स) - 149 रेड पॉइंट

PKL 2022 में हरियाणा स्टीलर्स के मंजीत ने 22 मैचों में 149 रेड पॉइंट लिए, जिसमें 6 सुपर 10 शामिल थे। हालाँकि प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहे।

# रोहित गुलिया (पटना पाइरेट्स) - 148 रेड पॉइंट

PKL 2022 में पटना पाइरेट्स के ऑलराउंडर रोहित गुलिया ने लीग स्टेज में 148 रेड पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ियों में 10वें स्थान पर रहे। रोहित गुलिया ने 19 मैचों में 7 सुपर 10 भी लगाए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now