प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन खत्म हो चुका है और PKL के पहले सीजन की विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स ने एक बार फिर से खिताब पर कब्ज़ा किया। PKL 2022 में काफी युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और इस चीज़ का उनकी टीमों को काफी फायदा हुआ।
PKL 2022 में कई खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया और पहले ही सीजन में उन्होंने सबको चौंकाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। तमिल थलाइवाज के नरेंदर को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी चुना गया।
आइये नज़र डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर जिन्होंने PKL 2022 में डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन किया:
# अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स)
![अंकुश (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/51147-16715597720322-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के युवा डिफेंडर अंकुश ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया और उनके नाम नौवें सीजन में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट रहे। अंकुश ने 24 मैचों में 89 टैकल पॉइंट लिए, जिसमें सबसे ज्यादा 9 हाई 5 भी शामिल थे। अंकुश ने लेफ्ट कॉर्नर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें बेस्ट डिफेंडर ऑफ द सीजन चुना गया।
# नरेंदर (तमिल थलाइवाज)
![नरेंदर (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/e6812-16715595636508-1920.jpg 1920w)
पवन सेहरावत के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद युवा रेडर नरेंदर ने PKL 2022 में तमिल थलाइवाज के रेडिंग की जिम्मेदारी ली और लाजवाब प्रदर्शन किया। नरेंदर ने नौवें सीजन के 23 मैचों में 10 रेड प्रति मैच की ज्यादा के औसत से 243 पॉइंट लिए, जिसमें 15 सुपर 10 भी शामिल थे। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट और सबसे ज्यादा सुपर 10 के मामले में नरेंदर चौथे स्थान पर रहे।
# रेज़ा मीरबघेरी (जयपुर पिंक पैंथर्स)
![रेज़ा मीरबघेरी (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/a5981-16715595207221-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 में जयपुर पिंक पैंथर्स ने ईरान के युवा डिफेंडर रेज़ा मीरबघेरी को भी शामिल किया था और उन्होंने काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रेज़ा मीरबघेरी ने नौवें सीजन में 16 मैच खेले जिसमें उन्होंने 2 हाई 5 की मदद से 36 टैकल पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम की एकतरफा जीत में मीरबघेरी ने हाई 5 लगाया था।