3 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए

3 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए (Photo - Pro Kabaddi League)
3 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए (Photo - Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन खत्म हो चुका है और जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया। जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल ने PKL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया।

Ad

PKL के नौवें सीजन में 6 खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये और उसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने 250 से ज्यादा रेड पॉइंट लिए। हालाँकि इस बार एक भी खिलाड़ी 300 से ज्यादा रेड पॉइंट नहीं ले सका।

आइये नज़र डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए:

# अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 296 रेड पॉइंट

अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)
अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बने। अर्जुन ने नौवें सीजन के 24 मैचों में 296 रेड पॉइंट लिए, जिसमें सबसे ज्यादा 17 सुपर 10 भी शामिल थे। अर्जुन को सीजन का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) भी चुना गया।

Ad

# भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 279 रेड पॉइंट

भरत (Photo - Pro Kabaddi League)
भरत (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में बेंगलुरु बुल्स के भरत ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें रेडर ऑफ द सीजन चुना गया। भरत ने 23 मैचों में 279 रेड पॉइंट लिए, जिसमें 16 सुपर 10 शामिल थे। हालाँकि भरत के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद बेंगलुरु बुल्स की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी और सेमीफाइनल में उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने बाहर किया।

Ad

# नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) - 254 रेड पॉइंट

नवीन कुमार (Photo - Pro Kabaddi League)
नवीन कुमार (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा लेकिन इस बार वह अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके। नवीन कुमार ने 23 मैचों में 16 सुपर 10 की मदद से 254 रेड पॉइंट हासिल किये। नौवें सीजन के एलिमिनेटर में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ पिछले सीजन की विजेता दबंग दिल्ली को 56-24 की एकतरफा हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications