प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन खत्म हो चुका है और पहले सीजन की विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया। जयपुर पिंक पैंथर्स के युवा डिफेंडर अंकुश ने PKL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
PKL के नौवें सीजन में 15 खिलाड़ियों ने 50 से ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल किये और उसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने 70 से ज्यादा टैकल पॉइंट लिए। हालाँकि इस बार भी पिछले सीजन की तरह एक भी खिलाड़ी 90 टैकल पॉइंट का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
आइये नज़र डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट लिए:
# अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 89 टैकल पॉइंट
![अंकुश (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/1eeae-16715630134138-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के युवा डिफेंडर अंकुश ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी रहे। अंकुश ने नौवें सीजन के 24 मैचों में 89 टैकल पॉइंट लिए, जिसमें सबसे ज्यादा 9 हाई 5 भी शामिल थे। अंकुश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
# मोहम्मदरज़ा शादुलु (पटना पाइरेट्स) - 84 टैकल पॉइंट
![मोहम्मदरज़ा शादुलु (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/29254-16715631165988-1920.jpg 1920w)
पटना पाइरेट्स के ईरानी डिफेंडर और टीम के प्रमुख खिलाड़ी मोहम्मदरज़ा शादुलु चियानेह ने PKL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया और लीग स्टेज में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। शादुलु ने 20 मैचों में 4 से भी ज्यादा टैकल प्रति मैच औसत से 84 पॉइंट हासिल किये और इसमें उनके नाम 6 हाई 5 रहे।
शादुलु ने लीग स्टेज के एक मैच में दबंग दिल्ली के खिलाफ 16 टैकल पॉइंट लेकर नया रिकॉर्ड भी बनाया था, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
# सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 72 टैकल पॉइंट
![सौरभ नंदल, बेंगलुरु बुल्स डिफेंस (Photo - Pro Kabaddi League)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/12/dbecf-16715636436328-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 में बेंगलुरु बुल्स के सौरभ नंदल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। सौरभ ने नौवें सीजन के 24 मैचों में 72 टैकल पॉइंट हासिल किये, जिसमें 3 हाई 5 शामिल थे। हालाँकि सौरभ के इस बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद बेंगलुरु बुल्स फाइनल में नहीं पहुंच सकी और क्वालीफ़ायर में उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने बुरी तरह हराया।