4 खिलाड़ी जिन्होंने इस हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये

PKL 2022 - 4 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये (Photo - Pro Kabaddi League)
PKL 2022 - 4 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये (Photo - Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन (PKL 2022) में पिछले हफ्ते (18 नवंबर - 23 नवंबर) कुल मिलाकर 14 मैच खेले गए और हैदराबाद लेग की शुरुआत हुई। पुनेरी पलटन की टीम 17 मैचों में 11 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, वहीं तेलुगु टाइटंस 17 मैचों में 15 हार के साथ अभी भी आखिरी स्थान पर है।

Ad

PKL 2022 के पिछले हफ्ते भी काफी खिलाड़ियों ने रेडिंग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और चार खिलाड़ियों ने 30 से रेड पॉइंट हासिल किये।

आइये नज़र डालते हैं उन 4 खिलाड़ियों पर जिन्होंने पिछले हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये:

# अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 38 रेड पॉइंट

अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)
अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल का फॉर्म इस हफ्ते भी शानदार रहा और दो मैचों में उन्होंने दो सुपर 10 के साथ सबसे ज्यादा 38 रेड पॉइंट लिए। यूपी योद्धा के खिलाफ 42-29 की जीत और पुनेरी पलटन के खिलाफ 39-32 की हार में अर्जुन ने 19-19 रेड पॉइंट लिए।

Ad

# मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 38 रेड पॉइंट

मनिंदर सिंह (Photo - Pro Kabaddi League)
मनिंदर सिंह (Photo - Pro Kabaddi League)

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने PKL 2022 में पिछले हफ्ते तीन मैचों में तीन सुपर 10 की मदद से 38 रेड पॉइंट लिए। मनिंदर ने बंगाल वॉरियर्स की तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 36-28 की जीत में 12, तमिल थलाइवाज के खिलाफ 35-30 की हार में 15 और बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 41-38 की जीत में 11 रेड पॉइंट लिए।

Ad

# भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 37 रेड पॉइंट

भरत (Photo - Pro Kabaddi League)
भरत (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में बेंगलुरु बुल्स के लिए भरत का बेहतरीन फॉर्म पिछले हफ्ते भी जारी रहा और तीन मैचों में उन्होंने दो सुपर 10 की मदद से 37 रेड पॉइंट हासिल किये। गुजरात जायंट्स के खिलाफ टीम की 45-38 की जीत में भरत ने शानदार प्रदर्शन किया और 18 रेड पॉइंट लिए। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स को अगले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। भरत ने पुनेरी पलटन के खिलाफ 35-33 की हार में 9 और बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 41-38 की हार में 10 रेड पॉइंट लिए।

Ad

# सिद्धार्थ देसाई (तेलुगु टाइटंस) - 32 रेड पॉइंट

सिद्धार्थ देसाई (Photo - Pro Kabaddi League)
सिद्धार्थ देसाई (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में पिछले हफ्ते तेलुगु टाइटंस ने आख़िरकार काफी समय बाद अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन में उनके प्रमुख रेडर सिद्धार्थ देसाई का योगदान सबसे अहम रहा। सिद्धार्थ देसाई ने पिछले हफ्ते तीन मैचों में एक सुपर 10 की मदद से 32 रेड पॉइंट लिए। सिद्धार्थ ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 36-28 की हार में 8 और पटना पाइरेट्स के खिलाफ 36-35 की हार में 15 रेड पॉइंट लिए, वहीं यू मुंबा के खिलाफ टीम की 32-26 की जीत में उन्होंने 9 रेड पॉइंट लिए।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications