PKL 2022 में Dabang Delhi आखिरी मिनट में जीता हुआ मैच हारी, Naveen Express का 'अर्धशतक' और 'शतक' गया बेकार

PKL
PKL 2022 में Naveen Express ने लगाया एक और सुपर 10 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 के 45वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को 47-43 से हराते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु बुल्स पहले स्थान पर आ गए हैं और दबंग दिल्ली केसी की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

PKL 2022 में नवीन कुमार ने लगाया अनोखा शतक और अर्धशतक

पहले हाफ के बाद बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली के खिलाफ 27-18 की बढ़त बनाई। नवीन कुमार ने मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए पहली ही रेड में टीम का खाता खोला और इसके बाद अपनी दूसरी रेड में सुपर रेड (बोनस + 2 टच पॉइंट्स) लगाते हुए तीन पॉइंट्स हासिल किए। दिल्ली के डिफेंस ने भरत को उनकी पहली ही रेड में आउट भी किया। बुल्स के डिफेंस ने चौथे मिनट में मंजीत को आउट करते हुए पहला टैकल पॉइंट हासिल किया और इसके बाद अमन ने नवीन कुमार को आउट करते हुए दिल्ली को झटका दिया। रेडिंग में भरत ने लगातार पॉइंट्स हासिल करते हुए दिल्ली को ऑल-आउट की तरफ धकेला। 8वें मिनट में आशु सिंह ने दो पॉइंट्स हासिल करते हुए एक बार लोना को टाला। वो दूसरी बार दिल्ली को बचा नहीं पाए और 9वें मिनट में बुल्स ने दिल्ली को पहली बार ऑल-आउट किया।

बेंगलुरु बुल्स के डिफेंस ने अटैकिंग खेल दिखाया और एक बार फिर नवीन कुमार को टैकल करते हुए दिल्ली पर दबाव बनाया। आशु सिंह ने जल्द ही नवीन को रिवाइव कराया, लेकिन भरत ने बुल्स के लिए सुपर रेड लगाते हुए दिल्ली के 4 डिफेंडर्स (विशाल, विजय, मंजीत और कृष्णा) को आउट किया। भरत की जबरदस्त रेडिंग की बदौलत ही बुल्स दूसरी बार दिल्ली को लोना देने के करीब आ गए। मैच के 16वें मिनट में नवीन को आउट करते हुए बुल्स ने दूसरी बार दिल्ली को आउट किया। बुल्स के लिए भरत और दबंग दिल्ली के लिए नवीन ने पहले हाफ में 9-9 रेड पॉइंट्स हासिल किए।

नवीन कुमार ने दूसरे हाफ की शुरुआत में इस सीजन का आठवां सुपर 10 लगाया और अपने करियर का 50वां सुपर 10 भी लगाया। नवीन ने रेडिंग का जिम्मा संभाला और इसी वजह से दिल्ली की टीम पहली बार बुल्स को ऑल-आउट देने के करीब आए और मैच के 35वें मिनट में दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को लोना देते हुए उनकी लीड को काफी ज्यादा कम किया। बेंगलुरु बुल्स के लिए भरत ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया। नवीन को आशु मलिक का भी अच्छा समर्थन मिला, जिन्होंने रेडिंग में पॉइंट्स हासिल किए ।

आशु मलिक ने सुपर रेड लगाते हुए बोनस के साथ तीन टच पॉइंट्स हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने अपना सुपर 10 भी पूरा किया। बुल्स के डिफेंस ने सही समय पर नवीन कुमार को टैकल किया, लेकिन आशु मलिक ने रेडिंग का जिम्मा अच्छे तरीके से संभाला। मैच काफी ज्यादा रोमांचक हो गया था और बुल्स के जब तीन डिफेंडर्स रह गए थे तभी उन्होंने नवीन कुमार को आउट करते हुए सुपर टैकल के दो अहम पॉइंट्स हासिल किए। बुल्स के लिए सौरभ नंदल ने अपना हाई 5 भी पूरा किया। नवीन कुमार ने 39वें मिनट में दो टच पॉइंट्स हासिल करते हुए बुल्स को दूसरी बार ऑल-आउट कर दिया। भरत ने रेडिंग में जबरदस्त खेल दिखाते हुए दिल्ली की लीड को सिर्फ एक पर ला दिया और पूरी तरह से दबाव दिल्ली पर आ गया। भरत ने आखिरी मिनट में दिल्ली के तीनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें मैच में तीसरी बार ऑल-आउट कर दिया। दिल्ली ने अंत में जीता हुआ मैच खराब प्रदर्शन के कारण आखिरी मिनट में गंवा दिया। दिल्ली को मैच से सिर्फ एक अंक मिला और बुल्स की जबरदस्त जीत।

इस मैच में नवीन कुमार ने PKL 2022 में अपने 100 रेड पॉइंट्स पूरे करते हुए शतक लगाया और साथ ही अपने करियर का 50वां सुपर 10 लगाते हुए जबरदस्त अर्धशतक भी लगाया। इस मैच में नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा 16 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में उनके लिए विशाल ने तीन टैकल पॉइंट्स लिए। बेंगलुरु बुल्स के लिए भरत ने 20 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में सौरभ नंदल ने 6 टैकल पॉइंट्स लिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now