PKL 2022 से पहले कमेंटेटर Sunil Taneja ने चुनी अपनी ऑल-टाइम प्रो कबड्डी टीम, Anup Kumar को बनाया कप्तान

PKL 2022
PKL कमेंटेटर सुनील तनेजा ने चुनी ऑल-टाइम पीकेएल टीम

PKL 2022: सुनील तनेजा (Sunil Taneja) एक ऐसा नाम हैं, जिसे हर एक खेल प्रेमी अच्छे तरीके से वाकिफ है। हिंदी कमेंट्री से सभी को अपने साथ जोड़ने वाले सुनील तनेजा भारत में कबड्डी की भी आवाज़ हैं और हर कोई प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में उन्हें कमेंट्री करते हुए सुनना चाहता है।

सीजन एक से PKL का हिस्सा बने रहने वाले दिग्गज कमेंटेटर सुनील तनेजा ने काफी नज़दीक से इस खेल को देखा है और PKL के 9वें सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने Sportskeeda के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बतौर कमेंटेटर अपने सफर, संजय बनर्जी के साथ तालमेल और PKL 2022 को लेकर भी अपनी बात रखी। इस बीच उन्होंने अपनी ऑल-टाइम PKL टीम भी चुनी है, जिसका कप्तान उन्होंने अनूप कुमार को बनाया है।

सुनील तनेजा ने अपनी टीम को लेकर कहा,

"अनूप कुमार टीम के कप्तान होंगे, वो इकलौते कप्तान हैं जो अपनी टीम को लगातार तीन सीजन फाइनल तक लेकर गए हैं। मैं जिस भी खिलाड़ी को चुना है वो अपनी पीक पर था। अनूप कुमार अपनी पीक पर जबरदस्त रेडर पर थे और अपने दम पर टीम को मैच जिताते थे। सेकेंड रेडर परदीप नरवाल होंगे। तीसरे रेडर के लिए पवन सेहरावत और राहुल चौधरी में चॉइस है, लेकिन मैं पवन के साथ जाऊंगा। लेफ्ट कवर मनजीत छिल्लर और राउट कवर सुरजीत नरवाल होंगे। इनसे अच्छे हमें लेफ्ट और राइट कवर मिले नहीं हैं।
"कॉर्नर पर काफी विकल्प हैं। सुरेंदर-मोहित की जोड़ी, हमारे पास फज़ल-अबोजार, जोगिंदर नरवाल-संदीप नरवाल भी हैं। हालांकि मैं सुरेंदर-मोहित के साथ जाऊंगा, क्योंकि कॉर्नर हमेशा जोड़ियों में कामयाब होते हैं। फज़ल और अबोजार ज्यादा साथ में खेले नहीं हैं। सुरेंदर-मोहित का जो तालमेल था, वो आजतक मैंने किसी और में नहीं देखा है। यह दोनों मिलकर ही रेडर्स को आउट कर दिया करते थे। जब दोनों की जोड़ी टूटी, तो दोनों के ही परफॉर्मेंस में गिरावट आई। हम उन दोनों को कॉर्नर्स के OG मान सकते हैं।"

सुनील तनेजा द्वारा चुनी गई ऑल-टाइम PKL 7 इस प्रकार है:

मोहित छिल्लर (राइट कॉर्नर), अनूप कुमार (राइट इन और कप्तान), सुरजीत नरवाल (राइट कवर), परदीप नरवाल (सेंटर), मनजीत छिल्लर (लेफ्ट कॉर्नर), पवन सेहरावत (लेफ्ट इन) और सुरेंदर नाडा (लेफ्ट कॉर्नर)।

उन्होंने जिन 5 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर चुना वो हैं, राहुल चौधरी, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, धर्मराज चेरलाथन और अजय ठाकुर।

youtube-cover

PKL 2022 कमेंटेटर सुनील तनेजा ने अपने फैंस को लेकर क्या कहा?

सनील तनेजा को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और वो खुद भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बात करते रहते हैं। अपने फैंस के लिए सुनील तनेजा ने खास संदेश देते हुए कहा,

"मैं अपनी बात करूंगा या PKL की, इसका पूरा श्रेय फैंस को जाता है। फैंस अगर प्यार नहीं देंगे और वो हमारा काम पसंद नहीं करेंगे तो सवाल ही नहीं उठता कि हम सर्वाइव कर सकते हैं। लोग कहते हैं कि कंटेंट किंग है और मुझे प्यार से नाम दे दिया करते हैं। मेरे हिसाब से फैंस किंग हैं। उनका प्यार है कि खेल इतना बड़ा हुआ है और उनकी वजह से हमें अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। फैंस का शब्दों में शुक्रिया अदा करना काफी मुश्किल है, फैंस हैं तो हम हैं।"

youtube-cover

Quick Links