PKL 2022 में Dabang Delhi की पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग 7 पर नज़र, Naveen Kumar के अलावा किन प्लेयर्स को मिल सकता मौका?

PKL 2022
PKL 2022 के लिए क्या हो सकती है दबंग दिल्ली की प्लेइंग 7?

PKL: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 8वें सीजन को जीतने वाली दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) के ऊपर PKL 2022 में अपने खिताब का बचाव करने का दबाव होने वाला है। पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद अपने स्टार रेडर नवीन कुमार (Naveen Kumar) से होने वाली है।

दबंग दिल्ली PKL में पहले सीजन से ही हिस्सा ले रही है, लेकिन शुरुआती कुछ सीजन टीम के लिए खास नहीं रहे थे। टीम ने पहली बार प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई सीजन 6 में किया, सीजन 7 टीम में पहली बार फाइनल में पहुंची और 8वें सीजन में आखिरकार उन्होंने अपने टाइटल के सूखे को भी खत्म किया। PKL 2022 में लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने की कोशिश से उतरेंगे।

youtube-cover

PKL 8 में दबंग दिल्ली की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं थी। उनके पास जोगिंदर नरवाल, मनजीत छिल्लर, संदीप नरवाल, अजय ठाकुर, जीवा कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। हालांकि आगामी सीजन के लिए उन्होंने अपने डिफेंस से ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। साथ ही मनजीत छिल्लर और जीवा कुमार इस सीजन अलग-अलग टीमों में सहायक कोच की भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

दबंग दिल्ली ने हालांकि PKL 2022 में अपने मुख्य रेडर्स जैसे नवीन कुमार, विजय मलिक को रिटेन करके उनके ऊपर विश्वास जताया है। साथ ही टीम ने आशु मलिक, कृष्णा ढुल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अपने साथ बनाए रखा है। ऑक्शन में उन्होंने संदीप ढुल, रवि कुमार, विशाल, रवि कुमार, अमित हूडा जैसे खिलाड़ियों को चुना है। निश्चित ही आगामी सीजन के लिए दिल्ली की टीम काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि PKL 2022 में दबंग दिल्ली की टीम अपना पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को यू मुंबा के खिलाफ खेलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम पहले मैच के लिए दबंग दिल्ली टीम की संभावित प्लेइंग 7 के बारे में आपको बताने वाले हैं।

PKL 2022 में क्या है दबंग दिल्ली की पूरी टीम?

नवीन कुमार, आशु मलिक, विजय मलिक, मंजीत, आशीष नरवाल, सूरज पनवार, रवि कुमार, संदीप ढुल, अमित हूडा, विशाल, अनिल कुमार, मोनू, दीपक, कृष्णा, विनय कुमार, विजय, मोहम्मद लिटन अली, आकाश, तेजस पाटिल और रेज़ा।

PKL 2022 के लिए यू मुंबा के खिलाफ पहले मैच में क्या हो सकती है दबंग दिल्ली की संभावित प्लेइंग 7?

संदीप ढुल (लेफ्ट कॉर्नर), विजय मलिक (लेफ्ट इन), विशाल (लेफ्ट कवर), नवीन कुमार (सेंटर), रवि कुमार (राइट कवर), आशु मलिक (राइट इन) और अमित हूडा (राइट कॉर्नर)

🗓️ 𝗢𝗰𝘁𝗼𝗯𝗲𝗿 𝟳🕢 𝟳:𝟯𝟬 𝗣𝗠⚔️ 𝗗𝗮𝗯𝗮𝗻𝗴𝘀 𝘃𝘀 𝗨 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮Dabang Fauj, kaun banega man of the match? ⤵️#HarDumDabang #DabangDelhi https://t.co/qZBk2OZnfb

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment