PKL 2022 में Haryana Steelers का शेड्यूल और टूर्नामेंट में अब तक किये प्रदर्शन पर नज़र 

PKL 2022 Haryana Steelers Schedule
PKL 2022 Haryana Steelers Schedule

PKL 2022: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन की शुरुआत 7 अक्टूबर से बैंगलोर में हुई और अब सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। पीकेएल के नौवें सीजन (PKL 2022) में पिछली बार अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहने वाली हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को सीजन सात की विजेता बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) से सामना हुआ था।

PKL 2022 के पहले 41 मैच (7 से 26 अक्टूबर) बैंगलोर के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे और उसके बाद के 42 मुकाबले पुणे (28 अक्टूबर से 16 नवंबर) एवं आखिरी लेग के 49 मैच हैदराबाद (18 नवंबर से 10 दिसंबर) में होंगे।

PKL 2022 में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का शेड्यूल

8 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स, 9.30 PM, बैंगलोर

11 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज, 7.30 PM, बैंगलोर

14 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, 8.30 PM, बैंगलोर

17 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली, 8.30 PM, बैंगलोर

21 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, 7.30 PM, बैंगलोर

22 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स, 9.30 PM, बैंगलोर

25 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, 8.30 PM, बैंगलोर

28 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस, 8.30 PM, पुणे

1 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स, 8.30 PM, पुणे

5 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा, 9.30 PM, पुणे

7 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स, 8.30 PM, पुणे

9 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स, 7.30 PM, पुणे

11 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा, 7.30 PM, पुणे

14 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स, 7.30 PM, पुणे

18 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, 7.30 PM, हैदराबाद

20 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली, 7.30 PM, हैदराबाद

25 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स, 9.30 PM, हैदराबाद

29 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, 8.30 PM, हैदराबाद

2 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स, 9.30 PM, हैदराबाद

5 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, 8.30 PM, हैदराबाद

8 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस, 8.30 PM, हैदराबाद

10 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज, 8.30 PM, हैदराबाद

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 5, 2017 - एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने हराया (अंक तालिका में जोन ए में तीसरे स्थान पर रहे थे)

सीजन 6, 2018 - जोन ए में छठा स्थान

सीजन 7, 2019 - एलिमिनेटर में यू मुंबा ने हराया (अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे थे)

सीजन 8, 2021-22 - सातवां स्थान

नोट - हरियाणा स्टीलर्स ने पांचवें सीजन में अपना डेब्यू किया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now